‘रामायण’ में यश के रावण लुक के मुरीद हुए हनी सिंह, बोले- रणबीर से ज्यादा अच्छे लगे

Honey Singh Yash Ravana Look: फेमस सिंगर हनी सिंह ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के टीजर में साउथ इंडियन सुपरस्टार यश के रावण रूप की जबरदस्त तारीफ की है और उन्हें रणबीर कपूर से बेहतर बताया है।
Honey Singh Praises Yash Ravana Look
हनी सिंह और यश(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Honey Singh Praises Yash Ravana Look: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही भव्य फिल्म 'रामायण' को लेकर दर्शकों के बीच भारी क्रेज बना हुआ है। हाल ही में मेकर्स द्वारा जारी की गई पहली झलक के बाद से ही फैंस इस पौराणिक महाकाव्य के हर एक भूमिका की तुलना और समीक्षा कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब जाने-माने रैपर और म्यूजिक कंपोजर हनी सिंह की रिएक्शन भी सामने आए है। उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान फिल्म के स्टारकास्ट और उनके लुक पर खुलकर अपनी बात रखी है।

लाइव सेशन में यश के अंदाज पर फिदा हुए हनी सिंह

सोशल मीडिया पर फैंस से रूबरू होते हुए हनी सिंह ने बताया कि उन्होंने 'रामायण' की पहली झलक देख ली है। खुद को भगवान राम का सच्चा भक्त बताते हुए उन्होंने कहा कि रावण के रूप में केजीएफ स्टार यश की मौजूदगी बेहद प्रभावशाली नजर आ रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पर्सनल राय में यश का स्क्रीन प्रेजेंस और लुक उन्हें भगवान राम बने रणबीर कपूर से भी ज्यादा शानदार और दमदार लगा है।

बचपन की यादों और धार्मिक पवित्रता पर जोर

बातचीत के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए गायक ने दिल्ली और करमपुरा में बीते अपने बचपन के दिनों को याद किया। हनी सिंह ने कहा कि बचपन में रामलीला के मंचन को जिस पवित्रता के साथ देखा गया था, फिल्म में भी वही भावना कायम रहनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्मकार इस पौराणिक कथा की मूल आत्मा से कोई अनावश्यक छेड़छाड़ नहीं करेंगे और न ही किसी की आस्था या भावनाओं को ठेस पहुंचाएंगे।

Honey Singh Praises Yash Ravana Look
रिलीज से पहले यश का बड़ा धमाका, ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट की पूरी डिटेल आई सामने

फिल्म रामायण की रिलीज तारीख

नमित मल्होत्रा द्वारा प्रोड्यूस की जा रही यह फिल्म 2 भागों में बड़े पर्दे पर उतारी जाएगी। पहला भाग 6 नवंबर 2026 को दिवाली के मौके पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आने की संभावना है। इस बड़े बजट की फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा लारा दत्ता, अरुण गोविल और रकुल प्रीत सिंह भी अहम किरदारों को निभा रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com