यश जौहर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कभी प्रोडक्शन यूनिट में करते थे काम, फिर दोस्ताना से शुरुआत की धर्मा प्रोडक्शंस, जानें यश जौहर का फिल्मी सफर

Yash Johar Career: यश जौहर ने फोटोग्राफर के तौर पर फिल्मी सफर शुरू किया और कई बड़े प्रोडक्शन हाउस में काम करते हुए सिनेमा की बारीकियां सीखीं। साल 1976 में उन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस की नींव रखी।

सोनाली झा

Yash Johar Birth Anniversary Special: धर्मा प्रोडक्शंस की नींव रखने वाले दिग्गज फिल्म निर्माता यश जौहर ने हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। कभी वह फिल्म सेट पर निर्देशकों के पीछे खड़े होकर काम सीखा करते थे, तो कभी प्रोडक्शन यूनिट का हिस्सा बनकर सिनेमा की बारीकियां समझते थे।

यश जौहर का जन्म 6 सितंबर 1929 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत एक फोटोग्राफर के तौर पर की। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखीं। उन्होंने सुनील दत्त की अजंता आर्ट्स और देव आनंद की नवकेतन फिल्म्स की प्रोडक्शन यूनिट में भी काम किया। इस दौरान वह गाइड, ज्वेल थीफ, प्रेम पुजारी और हरे राम हरे कृष्णा जैसी फिल्मों से जुड़े रहे। सेट पर काम करते हुए उन्होंने कैमरे के पीछे की दुनिया को करीब से समझा।

1976 में रखी धर्मा प्रोडक्शंस की नींव

कई वर्षों तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद साल 1976 में यश जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस की स्थापना की। इस बैनर की पहली फिल्म दोस्ताना थी, जो साल 1980 में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की। इसके बाद धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले कई यादगार फिल्मों का निर्माण हुआ। दुनिया, मुकद्दर का फैसला, अग्निपथ, गुमराह, डुप्लीकेट, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और कल हो ना हो जैसी फिल्मों ने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई।

यश जौहर

करण जौहर को विरासत में मिला सिनेमा का जुनून

यश जौहर ने अपने परिवार को भी सिनेमा से जोड़े रखा। उन्होंने फिल्म निर्माता हिरू जौहर से शादी की। उनके बेटे करण जौहर आज बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। यश जौहर के निधन के बाद करण जौहर ने धर्मा प्रोडक्शंस की कमान संभाली और इसे आगे बढ़ाया।

74 साल की उम्र में हुआ निधन

यश जौहर का निधन 26 जून 2004 को मुंबई में 74 वर्ष की उम्र में हुआ था। वह कैंसर से भी जूझ रहे थे और उन्हें सीने में संक्रमण की समस्या थी। उनके निधन के बाद करण जौहर ने उनके सपने को आगे बढ़ाया। आज धर्मा प्रोडक्शंस को बॉलीवुड के प्रमुख प्रोडक्शन हाउस में गिना जाता है और इसकी नींव रखने वाले यश जौहर की संघर्ष की कहानी फिल्म इंडस्ट्री के लिए प्रेरणादायक है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी