यामी गौतम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘राष्ट्रवादी होना कब से गलत?’ यामी गौतम का पुराना बयान फिर वायरल, ‘धुरंधर 2’ के बाद छिड़ी बहस

Yami Gautam On Criticism Nationalistic: ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच यामी गौतम का पुराना बयान वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने पूछा था- ‘राष्ट्रवादी होना कब से गलत है?’ अब इस पर बहस तेज हो गई है।

स्नेहा मौर्या

Yami Gautam Reacts To Being Nationalistic: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों जहां बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं इससे जुड़ा एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यामी गौतम अपने फिल्म चुनाव और ‘राष्ट्रवादी’ टैग पर खुलकर बात करती नजर आ रही हैं।

फिल्म में भले ही यामी गौतम का रोल छोटा हो, लेकिन उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर चर्चा को जन्म दे दिया है। खासकर उनके पुराने इंटरव्यू के क्लिप ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

‘राष्ट्रवादी होना बुरा कब से हो गया?’

एक इंटरव्यू में यामी गौतम से पूछा गया था कि उन्हें ‘राष्ट्रवादी फिल्मों’ से जोड़ा जा रहा है। इस पर उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा था कि राष्ट्रवादी होना कब से गलत माना जाने लगा। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है और अगर उनकी फिल्मों के जरिए वह दर्शकों से जुड़ती हैं, तो यह उनके लिए सम्मान की बात है।

देश से जुड़ी कहानियां पसंद

यामी गौतम ने यह भी साफ किया था कि उन्हें उन कहानियों में दिलचस्पी होती है, जो देश और समाज से जुड़ी हों। हालांकि, उनके लिए सबसे जरूरी बात यह है कि फिल्म एक मजबूत और प्रभावशाली कहानी पेश करे। उन्होंने उरी: सर्जिकल स्ट्राइक और आर्टिकल 370 जैसी फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर उन्हें ऐसे प्रोजेक्ट्स मिलते हैं, जो अनसुने नायकों की कहानी बताते हैं, तो वह जरूर उनका हिस्सा बनना चाहेंगी।

सोशल मीडिया पर बंटी राय

‘धुरंधर 2’ की रिलीज के बाद इस बयान के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है। कुछ यूजर्स ने फिल्म को ‘प्रोपेगैंडा’ बताते हुए सवाल उठाए, तो कुछ ने यामी के बयान का समर्थन किया। कई लोगों का कहना है कि फिल्मों में वास्तविक मुद्दों को दिखाया जाना चाहिए, जबकि कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि देशभक्ति और प्रोपेगैंडा के बीच फर्क समझना जरूरी है।

सोशल मीडिया पर बहस के बीच बढ़ी चर्चा

इन प्रतिक्रियाओं के चलते यामी गौतम एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। जहां एक तरफ उनके समर्थक उनके विचारों को सही ठहरा रहे हैं, वहीं आलोचक उनके फिल्म चुनाव पर सवाल उठा रहे हैं। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ की सफलता के साथ यह विवाद भी चर्चा का हिस्सा बन गया है, जिसने एक बार फिर बॉलीवुड में कंटेंट और विचारधारा को लेकर बहस छेड़ दी है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

ससुराज मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल