तेरे नाम (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

री-रिलीज से पहले क्यों डरे थे Salman Khan? ‘तेरे नाम’ के राधे पर खुद एक्टर ने दी थी ये चेतावनी

Tere Naam Re Release: सलमान खान की ‘तेरे नाम’ एक बार फिर सिनेमाघरों में लौट रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं, इस फिल्म के राधे किरदार से खुद सलमान डर गए थे। तो चलिए जानते हैं पीछे की वजह।

स्नेहा मौर्या

Salman Khan Radhe Character Controversy:  सलमान खान ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है और उनके करियर की कई फिल्में आज भी याद की जाती हैं। साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘तेरे नाम’ उन्हीं फिल्मों में से एक थी, जिसने सलमान की छवि को बदलने में बड़ा रोल निभाया। अब, आज यानी 27 फरवरी 2026 को यह फिल्म फिर से सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है, जिससे 90 के दशक के फैन्स में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

‘तेरे नाम’ क्या थी कहानी?

सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुरुआत में सेमी हिट रही थी, लेकिन समय के साथ यह बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में शामिल हो गई। सलमान ने खुद भी माना कि इस फिल्म में निभाया गया राधे मोहन का किरदार उन्हें डराने लगा था। फिल्म में राधे अपने प्यार में इतना अग्रेसिव हो जाता है कि वह खुद को तक चोट पहुंचाने लगता है। सलमान ने अपने फैन्स को सलाह दी थी कि राधे का किरदार कभी फॉलो न करें। फिल्म की कहानी एक तरफ रोमांस और प्यार की गहराई दिखाती है, वहीं दूसरी ओर हिंसा और पागलपन के ऐसे पहलू सामने लाती है, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करते हैं। राधे निर्जरा (भूमिका चावला) का पीछा करता है, उसे धमकाता है और यहां तक कि अगवा भी कर लेता है। बड़े पर्दे पर यह किरदार हीरो होने के बावजूद कई बार विलन जैसी हरकतें करता है। आज के दौर में ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य माना जाएगा, लेकिन उस समय दर्शकों ने इसे बिना सवाल उठाए स्वीकार कर लिया।

सलमान खान ने अपने लुक पर की थी ये बात

सलमान खान ने यह भी बताया कि राधे के लुक और स्टाइल के पीछे प्रेरणा अब्दुल कलाम साहब और पुराने छोटे शहरों के हीरोज़ से ली गई थी। लंबे बाल और छोटे शहर के नौजवान का अंदाज राधे की पहचान बना। ‘तेरे नाम’ वास्तव में 1999 में बनी तमिल फिल्म ‘सेतु’ का रीमेक है। विक्रम ने मूल फिल्म में लीड रोल निभाया था।

हिंदी रीमेक में सलमान खान और भूमिका चावला की केमिस्ट्री ने इसे एक म्यूजिक और एक्टिंग के मामले में कल्ट फिल्म बना दिया। आज जब फिल्म 2026 में बड़े पर्दे पर लौट रही है, तो यह सिर्फ एक रेमेक रिलीज़ नहीं, बल्कि उस प्यार, जुनून और दर्शकों के लिए यादों की वापसी है, जो सलमान के राधे किरदार को आज भी खास बनाती है।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां