सारा अर्जुन (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कौन हैं सारा अर्जुन? 20 साल बड़े रणवीर सिंह संग रोमांस कर मचा रही हैं सनसनी

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर के फर्स्ट लुक के साथ उनकी 20 साल छोटी को-स्टार सारा अर्जुन भी सुर्खियों में हैं। सारा अर्जुन ने दो साल की उम्र से कैमरे का सामना किया और 100+ विज्ञापनों में काम किया।

सोनाली झा

मुंबई: रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक उनके 40वें जन्मदिन पर जारी कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फिल्म में रणवीर एक बेहद खतरनाक और इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। लेकिन चर्चा का एक और कारण है – उनकी हीरोइन सारा अर्जुन। फिल्म में रणवीर के साथ रोमांस करती नजर आने वाली सारा अर्जुन अब दर्शकों के लिए किसी पहेली से कम नहीं हैं।

कौन हैं सारा अर्जुन

सारा अर्जुन एक पॉपुलर चाइल्ड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उनका जन्म 18 जून 2005 को हुआ और वे अभी महज 20 साल की हैं। वहीं रणवीर सिंह 6 जुलाई 1985 को पैदा हुए, यानी दोनों के बीच पूरे 20 साल का अंतर है। सोशल मीडिया पर उम्र के इस फर्क को लेकर खूब चर्चा हो रही है, हालांकि दोनों कलाकारों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन से शुरुआत की करियर

सारा अर्जुन, साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राज अर्जुन की बेटी हैं। उन्होंने सिर्फ दो साल की उम्र में ही कैमरे के सामने आना शुरू कर दिया था। विज्ञापनों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सारा ने पांच साल की उम्र तक 100 से ज्यादा टीवी एड्स में काम किया। वो कई बड़े ब्रांड्स जैसे McDonald's, LIC, Cadbury आदि का चेहरा रह चुकी हैं।

देइवा थिरुमगल से मिली पहचान

साल 2011 में तमिल फिल्म ‘देइवा थिरुमगल’ से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और सिर्फ छह साल की उम्र में अपनी दमदार एक्टिंग से सभी को प्रभावित कर दिया। इस फिल्म में विक्रम के साथ उनकी मासूमियत और परफॉर्मेंस ने सारा को घर-घर में मशहूर बना दिया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में कई प्रोजेक्ट्स किए और धीरे-धीरे खुद को एक मेच्योर एक्ट्रेस के रूप में साबित किया।

रणवीर सिंह संग करेंगी रोमांस

धुरंधर’ में उनका पहला लुक सामने आने के बाद हर कोई उनके ग्लैमरस अवतार को देखकर चौंक गया है। फैंस सारा और रणवीर सिंह की केमिस्ट्री को लेकर उत्साहित हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि एक चाइल्ड आर्टिस्ट से ट्रांजिशन कर सारा अर्जुन कैसे बॉलीवुड में अपनी जगह बनाती हैं। फिलहाल, उनकी परफॉर्मेंस का सभी को बेसब्री से इंतजार है।

Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

UGC-NET विवाद, राहुल गांधी और जयराम रमेश ने NTA को घेरा, 2 महिने की देरी पर मांगे जवाब

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?