अर्शदीप सिंह और समरीन कौर  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अर्शदीप सिंह की होने वाली दुल्हन हैं इतनी पढ़ी-लिखी, MBA के बाद बनीं एक्ट्रेस, जानें समरीन की कहानी

Samreen Kaur Movies: अर्शदीप सिंह से सगाई के बाद समरीन कौर चर्चा में हैं। रणवीर सिंह की फिल्म '83' में काम कर चुकीं समरीन MBA ग्रेजुएट हैं और मॉडलिंग व पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी पहचान बना चुकी हैं।

सोनाली झा

Highlights

  • पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल समरीन कौर ने 11 नवंबर 2026 को क्रिकेटर अर्शदीप सिंह से सगाई की।

  • समरीन ने पुणे के सिम्बायोसिस से बी.कॉम और चंडीगढ़ से MBA की पढ़ाई की है।

  • समरीन रणवीर सिंह की फिल्म 83 के अलावा नेल पॉलिश, सरदार जी 2 और जिंद माही में नजर आ चुकी हैं।

Arshdeep Singh Samreen Kaur: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर के साथ सगाई कर ली है। समरीन ने 11 नवंबर 2026 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर इस खुशखबरी का ऐलान किया। तस्वीरों में वह अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती और अर्शदीप के साथ प्यार भरे पल बिताती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस समरीन कौर ने कैप्शन में लिखा कि जिंदगी ने उन्हें एक-दूसरे का साथ देकर सबसे खूबसूरत तोहफा दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बीच समरीन कौर को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है। आइए जानते हैं अर्शदीप सिंह की मंगेतर कौन हैं और उनका फिल्मी सफर कैसा रहा है।

जम्मू-कश्मीर में हुआ समरीन कौर का जन्म

समरीन कौर का जन्म साल 1999 में जम्मू-कश्मीर में हुआ था। उनके माता-पिता शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनकी मां प्रोफेसर हैं, जबकि उनके पिता भी इसी क्षेत्र में काम करते हैं। समरीन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद पुणे के सिम्बायोसिस से बी.कॉम (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ से एमबीए की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के साथ-साथ उनकी दिलचस्पी मॉडलिंग और मनोरंजन जगत में भी थी।

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर

फेमिना मिस इंडिया से शुरू हुआ करियर

समरीन कौर की जिंदगी में साल 2018 काफी अहम रहा। इस साल उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में स्टेट फाइनलिस्ट बनकर अपनी पहचान बनाई। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। धीरे-धीरे उन्हें फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम करने के मौके मिलने लगे।

रणवीर सिंह की फिल्म 83 में आईं नजर

समरीन ने बॉलीवुड फिल्म '83' में भी काम किया है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह 'नेल पॉलिश' (2021), 'सरदार जी 2' और 'जिंद माही' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

बादशाह और जस्सी गिल के साथ किए म्यूजिक वीडियो

फिल्मों के अलावा समरीन कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रही हैं। वह बादशाह और जस्सी गिल जैसे लोकप्रिय सिंगर्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी लोकप्रियता है। इंस्टाग्राम पर उनके 4.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 15 करोड़ रुपये बताई जाती है।

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट