

Highlights
फिल्म में रावण और जटायु के बीच खौफनायक युद्ध दिखाया गया है।
इस सीन को रावण के घायल अहंकार और अपमान की याद से जोड़कर देखा जा रहा है।
जबकि मूल वाल्मीकि रामायण में नाखून रखने की घटना का उल्लेख नहीं है।
Ravana And Jatayu Fierce Battle Scene in Ramayana: फिल्म रामायण से जुड़े कई सीन्स और तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिन्होंने लोगों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। खासकर लंकापति रावण और जटायु के बीच का खूनी संघर्ष इस समय सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
फिल्म रामायण के एक खास सीन में रावण को जटायु के साथ लड़ाई के बाद उनके पैर का एक नाखून अपने साथ ले जाते हुए देखा जा सकता है। इस हैरान करने वाले सीन को देखने के बाद दर्शकों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आखिर लंकापति को एक बूढ़े पक्षी का यह अंग अपने पास रखने की क्या जरूरत आन पड़ी थी।
माता सीता की रक्षा के लिए अपनी जान दांव पर लगाने वाले जटायु की बहादुरी को भला कौन भूल सकता है। जब रावण धोखे से सीता का अपहरण कर लंका की ओर ले जा रहा था, तब उम्र के इस पड़ाव पर होने के बाद भी जटायु ने उसका डटकर सामना किया था।
इस लड़ाई के दौरान वृद्ध पक्षीराज ने अपनी पैनी चोंच और तेज पंजों के वार से रावण के शरीर को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। यहां तक कि अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए उन्होंने रावण का सिर तक काट दिया था। हालांकि रावण के पास दोबारा सिर लेने की शक्तियां थीं, इसलिए वह फिर से जिंदा हो गया। इसके बाद उसने क्रूरता दिखाते हुए जटायु का एक पंख काट दिया, जिससे वे जमीन पर जा गिरे।
फिल्म रामायण में दिखाए गई पूरी घटना का सबसे मार्मिक पहलू यह है कि जटायु अच्छी तरह जानते थे कि वह सर्वशक्तिशाली लंकापति को हरा नहीं पाएंगे। इसके बाद उन्होंने आत्मसमर्पण करने के बजाय अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने का फैसला किया।
उनकी इस निष्ठा और साहस ने रावण को भी अंदर तक हिला कर रख दिया था। दर्शक इस लड़ाई को सिर्फ एक साधारण संघर्ष के रूप में नहीं देख रहे हैं, बल्कि इसे धर्म और अधर्म की एक ऐसी मिसाल मान रहे हैं जो सदियों तक पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। इस रोल में अपनी आवाज देने वाले एक्टर अनुपम खेर के काम की भी हर कोई तारीफ कर रहा है, जिन्होंने अपनी दमदार आवाज से इस सीन में जान फूंक दी है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर रावण ने घायल करने के बाद जटायु का नाखून क्यों तोड़ा और उसे अपने साथ क्यों रखा। जानकारी के अनुसार रावण हमेशा से अपनी ताकत और अघोषित विजय के घमंड में चूर रहता था।
ऐसे में एक वृद्ध पक्षी द्वारा उसे लहूलुहान किया जाना और उसके सिर को काट देना उसके अहंकार पर एक बहुत बड़ा हमला था। जिस नाखून से उसे इतनी गहरी चोट पहुंची थी, उसे अपने पास रखना शायद उस कड़वी याद को संजोकर रखने का उसका एक तरीका था।