नंदिनी गुप्ता (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कौन हैं नंदिनी गुप्ता? जो Miss World 2025 में भारत को कर रहीं रिप्रेजेंट, ग्लोबल ब्यूटी क्वीन को भी दी कड़ी टक्कर

11 मई से मिस वर्ल्ड 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार भारत से नंदिनी गुप्ता रिप्रेजेंट कर रही हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि नदिंनी गुप्ता कौन हैं जिन्होंने पहले ही दिन मिस वर्ल्ड के मंच पर भारत का जलवा बिखेरा है।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता इस बार भारत के हैदराबाद में आयोजित हो रही है, जिसकी शुरुआत 11 मई 2025 को भव्य ओपनिंग सेरेमनी के साथ हुई। पहले ही दिन भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं नंदिनी गुप्ता ने मंच पर अपनी मौजूदगी से दुनियाभर के 110 देशों की ब्यूटी क्वीन के बीच जलवा बिखेरा। ऐसे में हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी है। इसी बीच चलिए जानते हैं कि नदिंनी गुप्ता कौन हैं जिन्होंने पहले ही दिन मिस वर्ल्ड के मंच पर भारत का झंडा लहराया।

दरअसल, इस मौके पर राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता ने कॉस्ट्यूम राउंड में जो लुक कैरी किया, उसने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विरासत और बुनाई कला को खूबसूरती से मंच पर उतारा।

मिस वर्ल्ड के मंच पर नंदिनी ने बिखेरा जलवा नंदिनी ने फेमस डिजाइनर गौरांग शाह द्वारा डिजाइन किया गया खादी का लहंगा सेट पहना, जिसमें आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र की पारंपरिक गोल्ड जरी जामदानी बुनाई का बेहतरीन संगम देखने को मिला। इस लहंगे को चरखे पर हाथ से काते गए खादी के धागों से तैयार किया गया था। लहंगे का रंग सफेद था, जिसकी बॉर्डर पर ब्लाउज की मैचिंग बुनाई की गई थी।

ब्लाउज सिंपल लेकिन एलीगेंट नेकलाइन और हाफ स्लीव्स के साथ था, जो लहंगे के सफेद रंग से खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट बनाता नजर आया। नंदिनी ने इस ड्रेस के साथ एक प्लेटेड दुपट्टा भी कैरी किया, जिसकी खास बात थी। उस पर बना हुआ 'बांगड़ी मोर' का डिजाइन, जिसमें एक मोर को चूड़ी के अंदर नृत्य मुद्रा में दिखाया गया था। इस पूरी ड्रेस के जरिए भारत की पारंपरिक बुनाई, संस्कृति और कला का बेहतरीन प्रदर्शन हुआ।

कौन हैं नंदिनी गुप्ता?

आपको बता दें, नंदिनी गुप्ता फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का खिताब भी जीत चुकी हैं और वह महज 21 वर्ष की हैं। कोटा से ताल्लुक रखने वाली नंदिनी के पिता पेशे से किसान हैं। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है और उन्हें स्कूल समय से ही फैशन शो और ऐसे आयोजनों में भाग लेना बेहद पसंद था। अब जब नंदिनी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की खूबसूरती, परंपरा और प्रतिभा को दर्शाया है, तो देश को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं। मिस वर्ल्ड 2025 में उनकी यह शुरुआत बेहद शानदार रही है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान