फहीम अब्दुल्ला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कौन हैं फहीम अब्दुल्ला? 'सैयारा' के एक गाने से रातों-रात बदली किस्मत

Faheem Abdullah: सैयारा फिल्म इन दिनों थिएटर में बवाल काट रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म का टाइटल ट्रैक गाने वाले सिंगर कौन हैं और उनकी इस गाने से रातों-रात किस्मत बदल गई है तो चलिए बताते हैं।

स्नेहा मौर्या

Saiyaara Singer Faheem Abdullah: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के कजिन अहान पांडे की डेब्यू फिल्म सैयारा ने आते ही थिएटर में बवाल मचा दिया है। यह फिल्म 18 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हुई थी और तब से हर दिन एक नए रिकॉर्ड बना रही है। साथ ही कई बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ चुकी है।

दरअसल, इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और फिल्म में अहान पांडे के साथ लीड रोल में अनीत पड्डा नजर आई हैं। वहीं फिल्म में दोनों की लव स्टोरी को दिखाया गया है, जिसे दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। सिर्फ इतना ही नहीं, सैयारा का टाइटल ट्र्र्रैक गाना लोगों के जुबां पर चढ़ गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस टाइटल ट्रक गाने वाले सिंगर हैं, तो चलिए हम आपको उनके बारे में बताते हैं...

कौन हैं फहीम अब्दुल्ला ?

सैयारा फिल्म का टाइटल ट्रैक गाने वाले सिंगर फहीम अब्दुल्ला हैं और उन्होंने अपनी दमदार और इमोशनल वॉइस से लोगों को ऐसा रंग दिया कि आज सोशल मीडिया से लेकर म्यूजिक चार्ट्स तक, हर जगह सिर्फ इसी गाने की गूंज सुनाई दे रही है।

हालांकि टाइटल ट्रैक को फहीम ने अपने पुराने साथी अरसलान निजामी के साथ मिलकर कंपोज किया है। ये गाना आज हर म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है और इसने फहीम की जिंदगी को रातोंरात बदल दिया है।

कश्मीर से ताल्लुख रखते हैं सिंगर

आपको बता दें, फहीम कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं और म्यूजिक इंडस्ट्री में बड़ा नाम बनाने के ख्वाब के साथ मुंबई आए थे। हालांकि शुरुआती दिनों में उन्हें मुंबई में संघर्ष का सामना करना पड़ा। वहीं अरसलान निजामी, जो पहले एक कॉर्पोरेट नौकरी में थे, उन्होंने भी अपनी नौकरी छोड़कर फहीम के साथ संगीत की दुनिया में कदम रखा। दोनों के पास सिर्फ 14 दिनों के खर्च के पैसे थे और 13वें दिन किस्मत ने उन्हें तनिष्क बागची से मिला दिया।

तनिष्क उस वक्त फिल्म सैयारा के लिए म्यूजिक तैयार कर रहे थे और इसी दौरान उन्होंने फहीम और अरसलान की जोड़ी को मौका दिया। फहीम ने जब टाइटल ट्रैक गाया, तो उनकी आवाज और इमोशन्स ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस एक गाने से फहीम को देशभर में पहचान मिल गई और अब वो स्टार बन चुके हैं।

 इन गानों में भी बिखेर चुके हैं जादू

फहीम सिर्फ सिंगर ही नहीं, बल्कि एक लिरिसिस्ट, शायर, फिल्ममेकर, मोटिवेशनल स्पीकर और इवेंट मैनेजर भी हैं। इससे पहले भी उन्होंने 'इश्क', 'झेलम', 'तेरा होना', 'जुदाई', 'गल्लां', 'ए याद', 'आंखें' जैसे कई खूबसूरत गाने गाए हैं, लेकिन सैयारा के टाइटल ट्रैक ने उन्हें अलग ही मुकाम पर पहुंचा दिया है।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन