नहीं रहे दिग्गज गायक Ozzy Osbourne, 76 की उम्र में निधन, सेलेब्स ने जताया दुख

Ozzy Osbourne: रॉक म्यूजिक के दिग्गज ओजी ऑस्बॉर्न का 76 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। जिससे परिवार से लेकर सेलेब्स तक को गहरा दुख पहुंचा। रणवीर सिंह, वीर दास और अन्य सितारों ने शोक व्यक्त किया है।
ozzy osbourne
ऑजी ऑस्बॉर्न (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ozzy Osbourne Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद एक दुखद खबर सामने आई है। जिससे दुनियाभर में शोक की लहर दौड़ गई है। रॉक म्यूजिक के दिग्गज और 'प्रिंस ऑफ डार्कनेस' के नाम से फेमस ओजी ऑस्बॉर्न अब इस दुनिया में नहीं रहे।

उन्होंने 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। दरअसल, ओजी ऑस्बॉर्न के यूं चले जाने से सिर्फ इंटरनेशनल सेलिब्रिटी ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की हस्तियां को भी इस खबर से गहरा सदमा पहुंचा है।

ओजी ऑस्बॉर्न ने दुनिया को कह अलविदा

इसी बीच एक्टर रणवीर सिंह ने ओजी को याद करते हुए देते हुए सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर पोस्ट की है और इसके बैकग्राउंड म्यूजिक में उनका मशहूर गाना 'जॉम्बी स्टॉम्प' भी लगाया। हालांकि, रणवीर के अलावा कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास ने भी अपना दुख जताया है और उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि 'बहुत दुख हुआ। एक महान हस्ती, जिनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती है।'

दिग्गज के निधन से फैंस भी टूटे

इसके अलावा ओजी के निधन से उनका परिवार भी टूट चुका है और सोशल मीडिया फैंस को भी दुख पहुंचा हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा कि 'ओजी के बिना सबकुछ अधूरा हो गया। उन्होंने हम जैसे शांत बच्चों की दुनिया में संगीत का तूफान लाया और संगीत ने हमें बोलना सिखाया।' साथ ही कुछ उन्हें 'रॉक का भगवान' कह रहे हैं, तो कोई उनकी आवाज को आत्मा की गहराइयों तक छूने वाली बता रहा है।

'ब्लैक सब्बाथ' बैंड से की थी करियर की शुरुआत

आपको बता दें, 'ब्लैक सब्बाथ' बैंड के साथ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ओजी ऑस्बॉर्न ने सोलो करियर में एक नई पहचान बनाई है और अपनी दमदार आवाज कई सफलता हासिल की। सिर्फ इतन ही नहीं, उन्होंने मंच पर उग्र प्रदर्शन से लाखों लोगों के दिलों पर राज भी किया।

खास बात ये है कि ओजी की आखिरी परफॉर्मेंस भी इमोशनल रूप से उनके चाहने वालों के लिए यादगार बन गई। उन्होंने हाल ही में एक परफॉर्मेंस दी थी। जिसमें 'मामा, आई एम कमिंग होम' गाने को गाया था। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इन सबके बीच अगर ओजी की बात करें, तो वह एक ब्रिटिश हेवी मेटल बैंड ब्लैक सब्बाथ के प्रमुख और लोकप्रिय सिंगर थे। उनका जन्म 3 दिसंबर 1948 को मार्सटन ग्रीन, यूनाइटेड किंगडम में हुआ था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com