मनोरंजन

बाइक राइडर है अभिषेक बच्चन की ऑनस्क्रीन बेटी अहिल्या बामरू

अभिषेक बच्चन के साथ 'आई वांट टू टॉक' फिल्म में अहिल्या बा मरू उनके बेटी के किरदार में नजर आ रही हैं। अहिल्या ने फिल्म में दमदार अभिनय किया है। अहिल्या की यह पहली फिल्म है।

अनिल सिंह

मुंबई: अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' में अहिल्या बामरू ने उनकी बेटी का किरदार निभाया है। अहिल्या की यह पहली फिल्म है। लेकिन वह बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन करते हुए नजर आई है। अहिल्याबाई एक डिजिटल क्रिएटर हैं। जो सोशल मीडिया पर शॉर्ट फॉर्म वीडियो और रील बनाने के लिए पहचानी जाती हैं। इतना ही नहीं उन्हें बाइक चलाने का भी शौक है। सोशल मीडिया पर उनके बाइक राइडिंग के वीडियो और तस्वीरें मौजूद हैं।

अहिल्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनके साढ़े चार लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जो उनके डिजिटल कंटेंट को काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक वह कला से बेहद प्यार करती हैं। उनके शॉर्ट्स वीडियो में आपको बेहतरीन कला का नमूना मिल जाएगा।

हाल ही में जारी हुए फिल्म की पहली झलक वाली वीडियो में अहिल्या बामरू अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। जिसमें वह अभिषेक बच्चन से शादी के बारे में पूछती हैं। अभिषेक बच्चन उन्हें कोई जवाब नहीं देते, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, क्योंकि बिना कुछ कहे ही अभिषेक बच्चन ने वीडियो में बहुत कुछ कह दिया है।

अहिल्या बामरू का जन्म मुंबई में हुआ लेकिन उनकी शुरुआती पढ़ाई पांडिचेरी में हुई जहां उन्हें फ्रेंच, इंग्लिश और बंगाली सीखने का मौका मिला। उनके दादाजी प्लेबैक सिंगर थे, तो ऐसे में कला अहिल्या को विरासत में मिली है। कला के प्रति अहिल्या बामरू का जुड़ाव बचपन से ही रहा है और यही कारण है कि वह एक बेहतरीन कलाकार बन सकती हैं। जिसकी शुरुआत उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएटर बनकर की और अब वो फिल्म में काम कर रही हैं।

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर