मनोरंजन

जानें क्या है 'ओजेम्पिक', वजन घटाने के लिए धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं लोग, कितना सही

'ओजेम्पिक' लेकर वजन घटाने का ट्रेंड चल रहा है और इसमें बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं हैं। करण जौहर पर 'ओजेम्पिक' लेकर वजन घटाने का आरोप लगा। हालांकि उन्होंने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है। आइए जानते हैं क्या है ओजेम्पिक।

अनिल सिंह

मुंबई: 'ओजेम्पिक' एक दवा है जिसका इस्तेमाल डायबिटीज टाइप 2 के इलाज में किया जाता है, लेकिन आजकल इसका इस्तेमाल लोग वजन घटाने के लिए कर रहे हैं, जिसकी वजह से साइड इफेक्ट हो सकता है और यह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर को भी इसी दवा के इस्तेमाल को लेकर सवालों के कटघरे में खड़ा किया गया था कि उन्होंने इस दवा की मदद से अपना वजन घटाया है, हालांकि करण जौहर ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने बताया कि उनका वजन हेल्दी लाइफ स्टाइल की वजह से घटा है।

नेटफ्लिक्स के शो 'फैब्युलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में महीप कपूर ने वजन घटाने के लिए 'ओजेम्पिक' का इस्तेमाल करने वाले लोगों को ट्रोल किया था और ऐसा कहा जा रहा है कि उनका इशारा कहीं ना कहीं करण जौहर पर भी था और उसी के बाद से करण जौहर पर तेजी से सवाल उठने लगे। हालांकि करण जौहर ने इस ड्रग के इस्तेमाल से इनकार किया है। करण जौहर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि मैंने 'ओजेम्पिक' से वजन नहीं घटाया है।

'ओजेम्पिक' एक ड्रग है जो टैबलेट और इंजेक्शन के फॉर्म में उपलब्ध है। इसे डायबिटीज टाइप 2 पेशेंट के लिए अप्रूव किया गया था। जो शरीर में हार्मोन को कंट्रोल कर शुगर लेवल मेंटेन करने में मदद करती है। लेकिन इसका इस्तेमाल लोग वजन घटाने के लिए कर रहे हैं। क्योंकि इसे लेने के बाद शरीर का वजन तेजी से घटता है। यह दवा हार्मोन का स्तर बढ़ाने के बाद हमारे दिमाग पर असर करती है। जिससे ब्रेन में यह संदेश पहुंचता है कि आपका पेट भर गया है। जिसकी वजह से इंसान को भूख नहीं लगती।

'ओजेम्पिक'दवा का नुकसान

ये दवा आपके मेटाबॉलिज्म पर गहरा असर डालती है इसकी वजह से हार्मोनल बैलेंस बिगड़ सकता है। अगर कोई डायबिटीज का पेशेंट नहीं है और इस दवा का इस्तेमाल कर रहा है तो इसके हानिकारक साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं। इसकी वजह से उल्टी, पेट में दर्द, डिहाईड्रेशन और किडनी की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। ऐसे में ऐसे किसी भी ड्रग्स का इस्तेमाल डॉक्टर की बिना सलाह के नहीं किया जाना चाहिए।

वोट चोरी के मुद्दे पर आज INDIA गठबंधन की बैठक, CEC के इस्तीफे और दिल्ली रैली पर बनेगी रणनीति

Amit Shah: बूथ कार्यकर्ता से देश के गृह मंत्री तक का सफर, अब नशे के खिलाफ आखिरी वार का डेडलाइन किया फिक्स

Weather Update: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

अमित शाह का शेयर, नेटवर्थ और जमीन-जायदाद, जानिए कितने करोड़ के मालिक हैं देश के गृह मंत्री?

आर्टिकल 370 से नक्सलवाद के खिलाफ अभियान तक, अमित शाह के 5 सबसे बड़े फैसले, जिसने बदली देश की तस्वीर