अक्षय कुमार मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Welcome To The Jungle BO Day 3: ओपनिंग वीकेंड पर छाई अक्षय कुमार की कॉमेडी, कमाई ने उड़ाए होश

Akshay Kumar Film Collection: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने अपने पहले वीकेंड में बंपर कमाई करते हुए शानदार शुरुआत की है और यह तेजी से 100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही है।

यति सिंह

Welcome To The Jungle BO Day 3 Collection: बॉक्स ऑपिस पर एक बार फिर हंसी का ऐसा जबरदस्त तूफान आया है कि बॉक्स ऑफिस के सारे गणित बदल गए हैं। बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को दर्शकों का इस कदर प्यार मिल रहा है कि हर तरफ बस फिल्म की चर्चा हो रही है। अपनी रिलीज के साथ ही 'वेलकम टू द जंगल' ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी हासिल कर ली है।

पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी के दम पर इस कॉमेडी ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। वीकेंड की छुट्टियों का फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को भरपूर फायदा मिला है जिससे मेकर्स के चेहरे खिल उठे हैं। फिल्म ने पहले वीकेंड में 63.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है।

बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड पर हुई नोटों की बारिश

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने अपने रिलीज के 3 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया है। कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो 'वेलकम टू द जंगल' ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यूज के जरिए 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके बाद शुक्रवार को पहले दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये के साथ अपनी शुरुआत की।

वहीं बीते शनिवार को फिल्म ने 20.00 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। बीते रविवार की बात करें तो छुट्टी का फिल्म को सबसे बड़ा फायदा मिला और इसने 1 ही दिन में करीब 24.75 करोड़ रुपये का बंपर कलेक्शन किया है।

फिल्म में मिला कॉमेडी और मनोरंजन का तड़का

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की इस शानदार सफलता के पीछे इसकी भारी-भरकम स्टारकास्ट और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग को माना जा रहा है। वन-लाइनर्स और सिचुएशनल कॉमेडी के शौकीन लोगों के लिए फिल्म मनोरंजन का एक पूरा पैकेज साबित हो रही है।

एक्टर अक्षय कुमार की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग लोगों को हंसने पर मजबूर कर रही है। देश के साथ-साथ दुनिया भर में भी इस फिल्म को दर्शकों का वैसा ही शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है जिसकी उम्मीद की जा रही थी।

आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर मिलेगी कड़ी चुनौती

फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के लिए अब तक की सबसे अच्छी बात यह रही कि इसके साथ कोई दूसरी बड़ी बॉलीवुड फिल्म मैदान में नहीं थी। हालांकि थियेटर्स पहले से 'कॉकटेल 2' मौजूद है लेकिन इसके बिजनेस पर कोई खास असर नहीं पड़ा।

फिल्म के सामने असली चुनौती आने वाले शुक्रवार को खड़ी होगी जब अभिनेत्री आलिया भट्ट की एक बड़ी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उस बड़ी रिलीज के बाद इस फिल्म की रफ्तार पर क्या असर पड़ता है।

Monsoon Alert: स्वतंत्रता दिवस पर झमाझम बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी से लेकर 16 राज्यों में आंधी-तूफान के आसार

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी

15 August Special: क्या आप जानते हैं? भारत ही नहीं, 15 अगस्त को दुनिया के ये 4 देश भी मनाते हैं आजादी का जश्न

फ्रेजाइल फाइव से विकसित भारत तक... PM मोदी ने खोला 12 साल की सबसे बड़ी कामयाबी का राज, बोले- अब रोकना नामुमकिन

PM मोदी की बंधेज पगड़ी ने खींचा लोगों का ध्यान, किस राज्य से है कनेक्शन? लाल किले से दिया ये खास संदेश