अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया) (फाइल फोटो )  
मनोरंजन

Welcome To The Jungle: दूसरे सोमवार भी बरकरार रहा कॉमेडी का जलवा, 100 करोड़ क्लब के बाद कमाई जारी

Welcome To The Jungle BO Collection: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल का जादू अभी भी दर्शकों पर छाया हुआ नजर आ रहा है। इस फिल्म ने कमाई के मामले में 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।

अपूर्वा नायक

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 11: वेलकम टू द जंगल ने इस साल कॉमेडी फिल्म की रेस में बाजी मार ली है। ये इस साल की सबसे सक्सेसफुल कॉमेडी फिल्म बन गई है। फिल्म ने 100 करोड़ रुपये कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

वीकेंड पर दर्शकों को लुभाने वाली इस कॉमेडी फिल्म का जादू दूसरे हफ्ते के सोमवार तक छाया रहा है। ये फिल्म मंडे टेस्ट में भी पास हो चुकी है। इस परफॉर्मेंस के चलते वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखा है।

वेलकम टू द जंगल की 11 वें दिन की कमाई

अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल 11 वें दिन भी बेहतरीन कारोबार करती हुई नजर आ रही है। ओपनिंग डे से 11 वें दिन तक के सफर में इस फिल्म के कमाई के मामले में अपने झंडे गाड़ दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दूसरे हफ्ते के पहले सोमवार पर इस फिल्म ने लगभग 2.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसके कारण वेलकम टू द जंगल का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 118 करोड़ के पार जा चुका है। कमाई के इस आंकड़े को पार करने के बाद इस फिल्म को कमर्शियल तौर पर भी हिट माना जा रहा है।

वेलकम टू द जंगल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल ने दूसरे हफ्ते में भी अपना जादू बरकरार रखा है। दूसरे हफ्ते भी लोगों में इस फिल्म का क्रेज देखने के लिए मिला है। अहमद खान ने इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, अरशद वारसी और जैकी श्रॉफ जैसे दिग्गज कलाकारों को कास्ट किया है। फिल्म ने रिलीज के 10 वें दिन लगभग 9.75 करोड़ की कमाई की है, जिससे फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 114.90 करोड़ तक पहुंच गया है।

अल्फा भी नहीं हिला पाई वेलकम की सक्सेस

शुक्रवार को आलिया भट्ट, शरवरी जोशी और बॉबी देओल की फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। जिसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि इसका सीधा असर वेलकम टू द जंगल की कमाई पर होते हुए देखा जा सकता है। लेकिन वेलकम टू द जंगल के आगे अल्फा कही भी नहीं टिक पायी है।

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला

कंगना के बयान से भड़के रामदेव! बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, रामदेव का योगदान देश जानता है

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट