वेलकम टू द जंगल की कमाई (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया) (फाइल फोटो ) 
मनोरंजन

Welcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर

Welcome To The Jungle BO Collection: शुक्रवार को आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा के रिलीज होने का सीधा असर वेलकम टू द जंगल की कमाई पर होते हुए नजर आ सकता है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 137.07 करोड़ रुपये पर पहुंचा।

अपूर्वा नायक

Welcome To The Jungle Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा मचा दिया। 32 कलाकारों से लैस इस फिल्म का क्रेज आज भी जनता को अपनी ओर खींचने में सफल रहा है।

हालांकि शुक्रवार के आते ही इस फिल्म की रफ्तार सुस्त होती हुई नजर आ रही है। शुक्रवार को वेलकम टू द जंगल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने के लिए मिली है। रिलीज के सातवें दिन ही इस फिल्म की हालत खराब होती हुई दिख रही है।

वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शुक्रवार को वेलकम टू द जंगल ने सिर्फ 5.25 करोड़ की ही कमाई हासिल की है, गुरूवार को ये आंकड़ा 6 करोड़ रुपये का था। शुक्रवार को 9,917 शो की स्क्रीनिंग के बाद भी फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन सिर्फ 110. 62 करोड़ रुपये ही रहा। इस फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 92.90 करोड़ बताया जा रहा है। इसके साथ ही वेलकम टू द जंगल का ओवरसीज कलेक्शन सिर्फ 1.50 करोड़ रुपये ही रहा है, जिसके बाद टोटल ओवरसीज कलेक्शन 26.45 करोड़ रुपये रहा है। वेलकम टू द जंगल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 137.07 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

अल्फा की एंट्री से ढगमगाई वेलकम टू द जंगल

शुक्रवार को आलिया भट्ट, शारवरी जोशी और बॉबी देओल की फिल्म अल्फा रिलीज होने वाली है। अल्फा की रिलीज का सीधा असर वेलकम टू द जंगल के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर होता हुआ नजर आ सकता है। हालांकि वीकेंड पर कौन सी फिल्म दर्शकों के मन पर राज करती है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

कॉकटेल 2 भी दे रही टक्कर

काफी हैरानी की बात है कि शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 भी अक्षय की वेलकम टू द जंगल को टक्कर देती हुई नजर आ रही है। रिलीज के 2 हफ्ते बाद भी कॉकटेल 2 का मैजिक अभी भी बरकरार है। कॉकटेल 2 को दर्शकों का भी बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। एक्सपर्ट्स की राय है कि कॉकटेल 2 के दमदार प्रदर्शन का वेलकम टू द जंगल की कमाई पर सीधा असर हुआ है।

राहुल गांधी का महाराष्ट्र पर फोकस, पुणे के बाद अब नासिक का रुख, 2 सितंबर को प्रशिक्षण शिविर को करेंगे संबोधित

ऑपरेशन सिंदूर के बाद वीजा रद्द, महीनों अटकी रहीं शादियां; अब 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की भारत में हुई एंट्री

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन