वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

डीसी का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 8 दिन में वर्ल्डवाइड 70 करोड़ पार, अब 100 करोड़ क्लब में एंट्री की तैयारी

DC Day 8 Collection: वामिका गब्बी की डीसी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 8वें दिन 2.86 करोड़ रुपये कमाए, जिससे भारत में कलेक्शन 44.76 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 70.23 करोड़ हो गया।

सोनाली झा

DC Box Office Collection Day 8: साउथ सिनेमा की फिल्में इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। हाल ही में रिलीज हुई वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज स्टारर फिल्म ‘डीसी’ भी दर्शकों के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के 8 दिन बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। खास बात यह है कि फिल्म का अनुमानित बजट करीब 25 से 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

फिल्म के भारत में कलेक्शन की बात करें तो ‘डीसी’ ने रिलीज के आठवें दिन करीब 2.86 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन बढ़कर 44.76 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 51.48 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। दूसरे वीकेंड में भी फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, इस दौरान फिल्म को सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड संस’ से कड़ी टक्कर मिल रही है।

वर्ल्डवाइड 70 करोड़ के पार

विदेशी बाजार में भी ‘डीसी’ ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है। फिल्म ने आठवें दिन ओवरसीज मार्केट से करीब 0.75 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन लगभग 18.75 करोड़ रुपये हो गया है। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 70.23 करोड़ रुपये पहुंच गया है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये के क्लब में पहुंचना मुश्किल नहीं माना जा रहा।

चार फिल्मों से मिल रही टक्कर

‘डीसी’ के सामने इस समय बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में हैं। सूर्या की ‘विश्वनाथ एंड संस’ के अलावा इसे बॉलीवुड की ‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ से भी मुकाबला करना पड़ रहा है। वहीं हॉलीवुड की ‘द ओडिसी’ और ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भी सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित कर रही हैं। इसके बावजूद ‘डीसी’ की कमाई में अब तक मजबूती बनी हुई है।

बजट से दोगुनी कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 25 से 40 करोड़ रुपये के बीच है। वहीं फिल्म अब तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है। यानी अपनी लागत के मुकाबले फिल्म ने लगभग दोगुनी कमाई कर ली है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि ‘डीसी’ कितनी जल्दी 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करती है।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता