वॉकर ब्लैंको ने अनन्या पांडे के साथ डेटिंग को किया कंफर्म (फोटो सोर्स-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

वॉकर ब्लैंको ने अनन्या पांडे के साथ रिलेशनशिप को किया कंफर्म, बर्थडे पर कहा 'तुम बहुत खास हो..आई लव यू'

महीनों की अटकलों के बाद, अनन्या पांडे के बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को कंफर्म कर दिया है। साथ ही वॉकर ने एक्ट्रेस की क्यूट सी फोटो शेयर करते हुए अपने प्यार का इजहार भी किया।

निक्की राय

मुंबई: अनन्या पांडे अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं और अभिनेत्री को उनके दोस्तों और परिवार से जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं मिली हैं। वहीं, इन सबके बीच एक बर्थडे पोस्ट ऐसा भी था, जिसने सभी का ध्यान खींचा। ये पोस्ट थी उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको की। मॉडल वॉकर ब्लैंको ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कॉल मी बे एक्ट्रेस अनन्या की एक प्यारी तस्वीर साझा की और अनाउंस किया कि वो उनके साथ रिलेशन में हैं। इस पोस्ट को वॉकर की ओर से उनके रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट के तौर पर देखा जा रहा है।

वॉकर ब्लैंको ने किया प्यार-ए-इजहार

लंबे वक्त से अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको के रिलेशनशिप में होने की अफवाहें उड़ रही थीं। हालांकि हाल ही में वॉकर ब्लैंको के एक पोस्ट ने इन अफवाहों को सच साबित कर दिया है। बता दें वॉकर ब्लैंको ने अनन्या के बर्थडे के मौके पर उनके लिए एक क्यूट स्टोरी पोस्ट की थी। वॉकर ने पोस्ट में लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो ब्यूटीफुल। तुम बहुत खास हो। मैं तुमसे प्यार करता हूं एनी!" खबरों की मानें, तो अनन्या और वॉकर ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अपने रिश्ते का ऐलान किया था।

लॉकेट ने खींचा था फैंस का ध्यान

इससे पहले कई बार अनन्या को उनकी फोटोज और वीडियोज में एक खास लॉकेट पहने हुए देखा गया था। अनन्या ने चेन पर 'AW' लॉकेट पहना था। इसे उनके फैंस उनके और वॉकर के रिश्ते की एक अनऑफिशियल अनाउंसमेंट के तौर पर देखने लगे थे। हालांकि इससे पहले तक अनन्या कथित तौर पर आदित्य रॉय कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं और तीन साल की डेटिंग के बाद वे अलग हो गए। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर इस पर बात नहीं की। यह भी देखें-बॉबी देओल की फिल्म ‘कंगुवा’ के एडिटर निशाद यूसुफ की मौत, कमरे में मिला शव

रिश्तों के लेकर अनन्या ने कही थी ये बात

करण जौहर के शो में अपनी उपस्थिति के दौरान, अनन्या से करण ने पूछा कि पिछले सीजन में उनके रिश्तों को नकारना कुछ ऐसा नहीं था, उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह आखिरी सीजन है, मुझे लगता है कि यह हमेशा के लिए है। आपको... मैं यह नहीं कह रही हूं कि आपको अपने रिश्तों को नकारना चाहिए या उन्हें स्वीकार करना चाहिए। आपको बस वही करना चाहिए जो आपके लिए काम करता है और मुझे लगता है कि कुछ चीजें निजी और खास होती हैं और उन्हें ऐसे ही रखा जाना चाहिए।"

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट