विवान और भूत बंगला (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘भूत बंगला’ के साथ आएगा ‘विवान’ का टीजर, फैंस को मिलेगा डर और रोमांच का नया एक्सपीरियंस

Vvan Teaser CBFC: विवान का टीजर सेंसर से पास हो गया है और यह भूत बंगला के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगा। अक्षय कुमार की फिल्म के साथ इसका कनेक्शन फैंस के लिए एक्साइटमेंट और बढ़ा रहा है।

सोनाली झा

Sidharth Malhotra Film Vvan Force Of The Forest Teaser: बॉलीवुड में हॉरर और फोक थ्रिलर फिल्मों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में विवान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट और भूत बंगला को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है। ‘विवान’ का टीजर हाल ही में सेंसर बोर्ड से पास हो गया है, जिससे साफ हो गया है कि फिल्म की पहली झलक जल्द ही दर्शकों के सामने होगी।

‘विवान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ एक फोक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी जंगल, रहस्य और प्राचीन मान्यताओं के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगे। इनके अलावा श्वेता तिवारी और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन दीपर मिश्रा और अरुणभ कुमार ने किया है। कहानी और स्टारकास्ट को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है।

भूत बंगला के साथ जुड़ेगा टीजर

दिलचस्प बात यह है कि ‘विवान’ का टीजर अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ 16 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली है और इसके साथ ही दर्शकों को ‘विवान’ की पहली झलक भी देखने को मिलेगी। यह रणनीति मेकर्स के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, क्योंकि ‘भूत बंगला’ पहले से ही चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में इसके साथ ‘विवान’ का टीजर जोड़ने से फिल्म को शुरुआती बढ़त मिलने की उम्मीद है।

CBFC से मिला सर्टिफिकेट, बढ़ी उम्मीदें

‘भूत बंगला’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से UA सर्टिफिकेट मिल चुका है और फिल्म के पेड प्रीव्यू भी 16 अप्रैल से शुरू होंगे। इससे फिल्म की ओपनिंग को मजबूत बनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं ‘विवान’ का टीजर सेंसर से पास होने के बाद अब इसके प्रमोशन को भी तेज किया जाएगा। ‘भूत बंगला’ और ‘विवान' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त बज बना हुआ है और हॉरर व थ्रिलर के शौकीनों के लिए यह एक डबल ट्रीट साबित हो सकती है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘भूत बंगला’ और ‘विवान' बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती हैं।

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण! समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें

राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर CAIT का पलटवार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी