सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Vvan के BTS पिक्चर्स वायरल, सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया की फ्रेश केमिस्ट्री ने लूटी महफिल

Vvan BTS Pictures: फिल्म Vvan के सेट से सामने आई BTS तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फ्रेश केमिस्ट्री ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

सोनाली झा

Sidharth Malhotra Tamannaah Bhatia Film: फिल्म Vvan अपनी घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में रिलीज़ हुए इसके रहस्यमयी टीज़र ने फिल्म की मिस्टिकल दुनिया की झलक दिखाकर दर्शकों की जिज्ञासा और बढ़ा दी थी। अब इसी बीच फिल्म के सेट से सामने आई एक BTS तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं।

Vvan के सेट से आई इस तस्वीर में सिद्धार्थ और तमन्ना की फ्रेश ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री साफ झलकती है। दोनों की बॉन्डिंग, एक्सप्रेशन्स और बॉडी लैंग्वेज ने फैंस का दिल जीत लिया है। यह पहली बार है जब ये दोनों कलाकार किसी फिल्म में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, और इस झलक ने साफ कर दिया है कि उनकी जोड़ी फिल्म के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट साबित हो सकती है।

फैंस का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर सामने आते ही फैंस ने इसे वायरल कर दिया। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह जोड़ी अनएक्सपेक्टेड होने के बावजूद बेहद परफेक्ट लग रही है। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि सिद्धार्थ और तमन्ना की केमिस्ट्री फिल्म की कहानी को और भी दमदार बना सकती है। BTS तस्वीरों ने Vvan को लेकर बन रहे बज़ को एक नया मोड़ दे दिया है।

TVF की फीचर फिल्मों में एंट्री

फिल्म Vvan एक फोक थ्रिलर जॉनर की बिग-स्क्रीन पेशकश है, जो एक रिच कल्चरल बैकग्राउंड से जुड़ी अनोखी लोककथा पर आधारित है। यह फिल्म कंटेंट वर्ल्ड के दो बड़े पावरहाउस एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स और अरुणाभ कुमार की TVF यानी द वायरल फीवर के बीच एक अहम कोलैबोरेशन है। खास बात यह भी है कि यह TVF की फीचर फिल्मों में पहली एंट्री है।

फिल्म के स्टार कास्ट

Vvan को अरुणाभ कुमार ने लिखा है और इसका निर्देशन दीपक मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में नजर आएंगे। शोभा कपूर, एकता कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। Vvan से जुड़े आने वाले अपडेट्स का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एक खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते... मुख्य चुनाव आयुक्त पर मुकेश सहनी का विवादित बयान

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा