विवियन डीसेना वेकेशन फोटोज (सौ. Instagram)
मनोरंजन

Vivian Dsena Family Vacation: विवियन डीसेना का वेकेशन मोड ऑन, इंस्टाग्राम पर शेयर की समंदर किनारे की फोटोज

TV Gossip: टीवी अभिनेता विवियन डीसेना इन दिनों परिवार संग वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने फैंस को अपने ब्रेक से जुड़ी जानकारी दी और नए प्रोजेक्ट की ओर भी इशारा किया।

अपूर्वा नायक

Vivian Dsena Family Vacation Photos: मधुबाला, शक्ति और सिर्फ तुम जैसे सीरियल्स से हर घर में पहचान बनाने वाले विवियन डीसेना इन दिनों वेकेशन मोड इंजॉय कर रहे है। एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ खास पलों की झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है।

इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से विवियन डीसेना ने बताया है कि वे पिछले कुछ समय से अपने परिवार के साथ ही क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे थे और जिंदगी के हर हसीन पल को खुलकर जी रहे थे। इसके साथ ही विवियन डीसेना ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर भी हिंट दी है।

विवियन डीसेना वेकेशन मोड

एक्टर विवियन डीसेना ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह समंदर किनारे परिवार संग वेकेशन एंज्वाय कर रहे हैं। विवियन डीसेना ने अपनी इस पोस्ट के जरिए फैंस को नए प्रोजेक्ट के आने की हिंट भी दी है। एक्टर विवियन डीसेना ने लिखा कि आप में से कई लोग पूछ रहे थे, ‘आप कहां थे?’ बस जिंदगी को खुलकर जी रहा था, फैमिली के साथ जरूरी वक्त बिता रहा था और बीच-बीच में छोटे-छोटे पलों को जी रहा था। मुझे पता है मैं चुप था, लेकिन बिना वजह नहीं और यकीन मानिए, इंतजार करना वसूल होगा। हमेशा मेरे साथ रहने, इंतजार करने और मुझ पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया।

विवियन डीसेना करियर

विवियन डीसेना टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने रोमांटिक ड्रामा मधुबाला, शक्ति-अस्तित्व के एहसास की और रोमांटिक ड्रामा सिर्फ तुम के जरिए दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई है। एक्टर ने रोमांटिक ड्रामा उड़ारियां में सरताज सिंह रंधावा का कैमियो रोल किया था। इसके अलावा उन्होंने झलक दिखला जा 8 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है और बिग बॉस 18 में रनर-अप रहे, जहां उनके शांत और मजबूत व्यक्तित्व को प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिला।

विवियन डीसेना को उनके शानदार अभिनय के लिए दो भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार, दो इंडियन टेली अवॉर्ड्स और दो गोल्ड अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। वह 2025 में कुकिंग और कॉमेडी-बेस्ड लोकप्रिय रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स : फन अनलिमिटेड (सीजन 3) का हिस्सा बने थे। उन्होंने शो में अभिनेत्री ईशा सिंह के साथ जोड़ी बनाई थी और रसोई में कुकिंग करते नजर आए थे। वह शो के दौरान अपनी शांत फितरत और सिर्फ काम पर ध्यान केंद्रित करने की आदत के कारण सन्नाटा भाई के नाम से मशहूर हो गए थे।

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव