कोमल रानी स्वर्णकार ने शेयर की अपनी अपकमिंग फिल्म की झलक, गोविंदा के साथ बांहो में बांहे डाल आयी नजर

Roopa Film: गोविंदा की अपकमिंग फिल्म रूपा का पोस्टर सामने आते ही चर्चा में आ गया है। पोस्टर में कोमल रानी अभिनेता के साथ नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने पोस्टर को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।
Govinda Komal Rani
गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Komal Rani Swarnkar Film Poster: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच पिछले काफी समय से चलता आ रहा पारिवारिक विवाद चर्चा का विषय बन गया है। कई मौकों पर घर का झगड़ा सोशल मीडिया तक पहुंच गया है।

दरअसल गोविंदा की अपकमिंग फिल्म रूपा की हीरोइन कोमल रानी स्वर्णकार के साथ अफेयर की खबरें सामने आ रही है। इतना ही नहीं कई मौकों पर दोनों को एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया गया है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी दोनों को आड़े हाथों लेने से चुकती नहीं है।

गोविंदा की बांहों में बांहे डाल दिखी कोमल रानी

हाल ही में गोविंदा की अपकमिंग फिल्म की एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार ने अपनी फिल्म का पोस्टर दर्शकों के साथ शेयर किया है। इस फिल्म के पोस्टर में वो 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा के साथ बांहो में बांहे डाल नजर आ रही है। ये कोमल रानी स्वर्णकार की डेब्यू फिल्म है, जिससे उनके फिल्मी करियर की शुरुआत होने जा रही है। इस फिल्म की कहानी लिखने से लेकर इस फिल्म के डायरेक्शन तक सभी अहम भूमिका एक्टर गोविंदा के द्वारा निभायी जा रही है।

फैंस ने किया रिएक्ट

कोमल रानी स्वर्णकार की इस पोस्ट पर उन्हें ऑडियंस का मिला जुला रिएक्शन देखने के लिए मिल रहा है। इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा कि रानी के आगे कोमल लगा ही दिया ना। होमब्रेकर। वहीं एक यूजर ने लिखा कि यार गोविंदा की ये फिल्म हिट होनी चाहिए इतने बड़े स्टार थे 90s के आज एक हिट के लिए तरह रहे हैं अगर कोई आज तक कंप्लीट हीरो है तो वो गोविंदा है हर तरह के किरदार के मालिक है गोविंदा में अभी बहुत टैलेंट बाकी है। साथ ही एक अन्य यूजर ने लिखा कि रूपा ने दिखाया अपना रूप.. गोविंदा घटिया।

Govinda Komal Rani
Bigg Boss 20 के घर पर छलका अमन गांधी का दर्द, काजी तौकीर के सामने बतायी शगुन शर्मा से ब्रेकअप की वजह

सुनीता आहूजा ने खुलकर उठायी पति के खिलाफ आवाज

पिछले कई दिनों से सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच विवादों की खबर सामने आ रही है। सुनीता आहूजा ने गोविंदा के कोमल रानी स्वर्णकार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट होने के बाद उन्हें शुगर डैडी तक की उपाधि दे दी थी। इतना ही नहीं लालबागचा राजा के दर्शन करने साथ पहुंचे गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार को भी सुनीता ने खूब खरी-खोटी सुनायी थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com