विवेक ओबेरॉय संजय गुप्ता (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Vivek Oberoi: फिल्ममेकर संजय गुप्ता की मौत से टूटे विवेक ओबेरॉय, बोले- आपकी कमी हमेशा खलेगी

Sanjay Gupta Death: फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन से विवेक ओबेरॉय और संजय दत्त समेत कई सितारे दुखी हैं। विवेक ने भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें याद किया, वहीं संजय दत्त ने कांटे 2 बनाने की इच्छा जताई।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • संजय गुप्ता के निधन से सदमे में विवेक ओबेरॉय

  • इमोशनल पोस्ट शेयर कर फिल्ममेकर को दी श्रद्धांजलि

  • संजय दत्त पूरा करेंगे दोस्त संजय गुप्ता का 'कांटे 2' का सपना

Vivek Oberoi On Sanjay Gupta Death: कांटे, शूटआउट एट लोखंडवाला और काबिल जैसी फिल्मों को बनाने वाले संजय गुप्ता का हाल ही में निधन हो गया है। संजय गुप्ता के निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में हैं। ऐसे में कई बड़े कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की हैं।

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन पर दुख प्रकट किया है। विवेक ओबेरॉय ने कहा कि संजय गुप्ता के साथ उन्होंने काम किया था और कई यादें साझा की थीं, इसलिए उनका जाना विवेक के लिए किसी पर्सनल लॉस से कम नहीं है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की खास पोस्ट

एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर संजय गुप्ता के लिए पोस्ट करते हुए लिखा कि संजय गुप्ता की अचानक और असमय मौत से मैं बहुत सदमे में हूँ और मेरा दिल टूट गया है। यह नुकसान सच में अकल्पनीय है और इसे समझना बहुत मुश्किल है।

साथ काम करने के बाद, यह खबर बहुत पर्सनल लग रही है। किसी ऐसे व्यक्ति को खोना कभी आसान नहीं होता जिसके साथ आपने एक सफ़र, बातचीत और यादें शेयर की हों। कुछ खबरें आपको सुन्न कर देती हैं, और यह उन पलों में से एक है।

मैंने साथ काम करते हुए जो समय बिताया, उसे मैं हमेशा याद रखूंगा। तुम्हारी कमी खलेगी, संजय। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी दिल से संवेदना। भगवान उन्हें इस कभी न भरने वाले नुकसान से उबरने की ताकत दे। रेस्ट इन पीस। ओम शांति।

30 अक्टूबर को हुई संजय गुप्ता की मौत

फिल्म मेकर संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर को अचानक निधन हो गया था। संजय गुप्ता कांटे, शूटआउट एट लोखंडवाला, शूटआउट एट वडाला और काबिल जैसी फिल्मों को बना चुके हैं। संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, ऋतिक रोशन, काजोल, कंगना रनौत और राकेश रोशन समेत कई फिल्मी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

संजय दत्त पूरा करेंगे कांटे 2 का सपना

संजय दत्त ने भी अपने करीबी दोस्त संजय गुप्ता को भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि उन्हें अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि उनका दोस्त इस दुनिया में नहीं रहा। अभिनेता ने दोनों के बीच दोस्ती के कई साल और साथ बिताए पलों को याद किया।

संजय दत्त ने दिवंगत फिल्ममेकर के प्रोजेक्ट कांटे 2 को पूरा करने का संकल्प भी जताया है। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म को साकार करने की पूरी कोशिश करेंगे। उनके मुताबिक, यह अपने दोस्त को सच्ची श्रद्धांजलि देने का एक तरीका होगा।

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, राहुल ने CEC पर वोट चोरी का लगाया गंभीर आरोप

आप होते कौन हैं नागरिकता का सबूत मांगने वाले? रामलीला मैदान से नेहा बोरा का BJP-RSS पर हमला

India Bloc Railly: रामलीला मैदान से राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा? भाषण की 10 बड़ी बातें

Ramlila Maidan History: कभी तालाब था रामलीला मैदान, नेहरू से जेपी और अन्ना आंदोलन तक की कहानी

अब अर्नब के बाद मुरासु का खतरा, 2 और 3 नवंबर को इन राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट