

हैलोवीन पर जान्हवी ने रीक्रिएट किया श्रीदेवी का नागिन लुक
ओरी बने ऋषि कपूर, सेलेब्स ने की जान्हवी की तारीफ
वंडर वूमेन के अवतार में दिखीं खुशी कपूर
Janhvi Kapoor Halloween Sridevi Nagina Look: हैलोवीन के मौके पर जहां सभी डरावने अंदाज में नजर आते है, ऐसे में जान्हवी कपूर ने अपने हैलोवीन के लिए सबसे खास अंदाज चुना है। जान्हवी ने हैलोवीन पर कुछ ऐसा किया, जिसने सभी को श्रीदेवी की याद दिलवा दी।
जान्हवी कपूर ने हैलोवीन के लिए अपनी मां श्रीदेवी की आइकॉनिक फिल्म नगीना में उनके नागिन लुक को रीक्रिएट किया है। इस लुक में उनका साथ देने के लिए सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी ने भी दिया है, जो ऋषि कपूर के अवतार में नजर आ रहे हैं।
फिल्म नगीना में श्रीदेवी के यादगार लुक को दोबारा तैयार करने के लिए जान्हवी ने गुलाबी रंग की पोशाक पहनी। इसके साथ उन्होंने फिल्म में श्रीदेवी के लुक से मिलते-जुलते गहने, मेकअप और हेयरस्टाइल भी अपनाया। उनके इस अंदाज ने फैंस को पुरानी फिल्म की याद दिला दी।
जान्हवी कपूर के खास दोस्त ओरी ने इस लुक में उनका जमकर साथ दिया। इस लुक में जान्हवी का साथ देने के लिए ओरी ने भी ऋषि कपूर का लुक अपनाया है। जान्हवी कपूर और ओरी दोनों ने मिलकर फिल्म नगीना के कुछ यादगार पलों को रीक्रिएट किया। जाह्नवी ने फिल्म के पोस्टर के अलावा अमरीश पुरी के साथ एक सीन को भी दोहराया।
जान्हवी कपूर के इस लुक को देखकर उनके फैंस के होश उड़ गए हैं। करीना कपूर, एकता कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, अनन्या पांडे से लेकर करिश्मा कपूर तक ने जान्हवी के इस लुक की जमकर तारीफ की है। उन्होंने जान्हवी की इस पोस्ट में काफी अच्छे कमेंट भी किए हैं।
जहां जाह्नवी कपूर ने देसी अंदाज में मां श्रीदेवी के यादगार किरदार को दोहराया, वहीं उनकी छोटी बहन खुशी कपूर ने भी हैलोवीन के लिए खास लुक चुना। खुशी वंडर वुमन के कॉस्ट्यूम में नजर आईं। उनका यह अंदाज भी सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। कई सेलिब्रिटीज ने उनकी तस्वीरों पर रिएक्शन देते हुए लुक की तारीफ की।