विवेक अग्निहोत्री ने अपने भावनात्मक अनुभव के बारे में किया खुलासा  
मनोरंजन

विवेक अग्निहोत्री ने द दिल्ली फाइल्स के सेट पर अपने भावनात्मक अनुभव के बारे में किया खुलासा

विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और आगे कैप्शन लिखा है कि द दिल्ली फाइल्स की शूटिंग शुरू करने से पहले, हम जानते थे कि यह भारत के इतिहास का एक दर्दनाक अध्याय है।

सोनाली झा

मुंबई: फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी साहसी कहानी कहने और प्रभावशाली विषयों के साथ सिनेमा में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। द ताशकेंट फाइल्स, द कश्मीर फाइल्स और द वैक्सीनेशन वॉर जैसी फिल्मों के लिए सराहना पाने के बाद, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अब अपनी आने वाली फिल्म द दिल्ली फाइल्स के साथ एक और दिलचस्प कहानी पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। जैसे-जैसे उत्साह बढ़ रहा है, विवेक अपनी इस यात्रा पर विचार करते हैं और बताते हैं कि कैसे इस कहानी ने उन्हें और उनकी पूरी टीम को गहरे तरीके से प्रभावित किया है।

विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की और आगे कैप्शन लिखा है कि द दिल्ली फाइल्स की शूटिंग शुरू करने से पहले, हम जानते थे कि यह भारत के इतिहास का एक दर्दनाक अध्याय है। लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि यह हमें, खासकर युवा क्रू मेंबर्स को कितना प्रभावित करेगा। हमारे लोगों ने जो दर्द, उत्पीड़न, यातना और बलिदान सहा, वह उन्हें लगभग अकल्पनीय लगता है। उन्हें हमारा इतिहास कभी नहीं पढ़ाया गया। सेट पर हर दिन कोई न कोई भावुक जाता है। कल रात, मैं भी भावुक हो गया।

विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म के लिए गहरी रिसर्च की है। उन्होंने केरल से लेकर कोलकाता और दिल्ली तक यात्रा की और लोगों से मिलकर सारी जानकारी इकट्ठा की। विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म के लिए इतनी मेहनत की है कि उन्होंने 100 से ज्यादा किताबें और 200 से ज्यादा लेख पढ़े, जो उनकी फिल्म की पटकथा को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

विवेक अग्निहोत्री ने और उनकी टीम ने 20 राज्यों में यात्रा की और 7000 से ज्यादा रिसर्च पेजेज और 1000 से ज्यादा आर्काइव आर्टिकल्स की स्टडी की है, जो उनकी फिल्म को और भी प्रभावी बनाने में मदद करेंगे। यह उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है कि वह अपने फिल्म को कितना महत्व देते हैं और कैसे वह अपने दर्शकों के लिए एक सच्ची और प्रभावी कहानी पेश करना चाहते हैं। बता दें कि द दिल्ली फाइल्स 15 अगस्त, 2025 को दुनिया भर में रिलीज होगी।

Weather Update Live: देश भर में बारिश से हाहाकार! फ्लाइट-रेलवे सभी लेट, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

जहां से कुणाल कूदा, आखिर क्यों कहा जाता है उसे खवड्या पहाड़ी? जानें संभाजीनगर की इस जगह को कैसे मिला नाम

Explainer: क्या है मनुस्मृति, राहुल गांधी के बयान से क्यों छिड़ी बहस; महिलाओं के लिए इसमें ऐसा क्या?

दिल्ली में बारिश ने लगाया हवाई सफर पर ब्रेक! 12 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में फिर होगा कॉकरोचों का जुटान, CJP ने किया मार्च का ऐलान, इस बार जंतर-मंतर नहीं इंडिया गेट पर प्रदर्शन