Photo- Social Media  
मनोरंजन

'द कश्मीर फाइल्स' को काल्पनिक बताने पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, विकिपीडिया को सुनाया खरी खोटी

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) फिल्म (Film) 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) जब से सिनेमाघरों (Cinemas) में रिलीज (Release) हुई है। तब से जितनी इसकी प्रशंसा हुई है। उससे कई गुना अधिक ये विवादों में रही है। इस फिल्म को लेकर एक बार फिर निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री भड़क उठे है। इस बार वो किसी व्यक्ति पर नहीं बल्कि विकिपीडिया के गलती पर गुस्सा हुए है। जिसके चलते उन्होंने विकिपीडिया की ही क्लास लगा दी। हुआ यूं की विकिपीडिया ने इस फिल्म की कहानी को काल्पनिक बताया है।

जिसपर विवेक अग्निहोत्री  विकिपिडिया को खरी खोटी सुना दिए। इतना ही नहीं उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म के विकिपीडिया पेज के स्क्रीनशॉट को विकिपीडिया को टैग करते हुए लिखा, 'प्रिय विकिपीडिया आप 'इस्लामोफोबिया... प्रोपेगेंडा... संघी... बिगोट... आदि' जोड़ना भूल गए। आप अपनी धर्मनिरपेक्ष साख को विफल कर रहे हैं। जल्दी करें, और एडिट करें।' दरअसल, इस फिल्म की कहानी कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर आधारित है। जिसे खुद विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है और उसे निर्देशित किया है।

ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी काफी अच्छा बिजनेस की है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और पुनीत इस्सर अपनी मुख्य भूमिका निभाए है। इस फिल्म को काफी सराहना मिली है। ऐसे में अगर कोई इस फिल्म को काल्पनिक करार देगा तो निर्देशक को बुरा लगना लाजमी है।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता