सूर्या और ममिता बैजू (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

विश्वनाथ एंड सन्स का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, महज 4 दिन में 150 करोड़ क्लब में एंट्री, करुप्पू को भी छोड़ा पीछे

Viswanath And Sons Collection: सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने महज 4 दिनों में दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

सोनाली झा

Viswanath And Sons Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'विश्वनाथ एंड सन्स' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सूर्या की दमदार एक्टिंग और फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। फिल्म ने दुनियाभर में महज चार दिनों में 150 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस उपलब्धि की जानकारी साझा की है।

फिल्म के मेकर्स ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि संजय विश्वनाथ की कामयाबी ने दुनियाभर में धमाका कर दिया है। फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में 150 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इससे पहले फिल्म ने रिलीज के महज दो दिनों में ही दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया था।

विश्वनाथ एंड सन्स की कमाई

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म लगातार कमाई कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने पहले दिन भारत में 15.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म की ऑक्यूपेंसी 42.2 फीसदी रही। दूसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 22.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस दिन ऑक्यूपेंसी करीब 59 फीसदी दर्ज की गई।

तीसरे और चौथे दिन भी जारी रही कमाई

तीसरे दिन फिल्म ने 20.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस दौरान फिल्म को 53.2 फीसदी ऑक्यूपेंसी मिली। वहीं चौथे दिन फिल्म की कमाई 7.80 करोड़ रुपये रही और ऑक्यूपेंसी 27.9 फीसदी दर्ज की गई। चार दिनों के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 65.95 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन करीब 76.27 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में फिल्म 150 करोड़ के क्लब में पहुंच चुकी है।

करुप्पू को भी छोड़ा पीछे

सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' ने चार दिनों की वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में उनकी पिछली चर्चित फिल्म 'करुप्पू' को भी पीछे छोड़ दिया है। 'करुप्पू' ने चार दिनों में करीब 141 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'करुप्पू' का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 300 करोड़ रुपये रहा था। अब निगाहें इस बात पर हैं कि क्या 'विश्वनाथ एंड सन्स' भी 300 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच पाएगी।

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल

विपक्षी सांसदों से क्यों नहीं मिले ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयोग ने प्रेस नोट जारी कर दी सफाई