आयशा खान ने मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज, हाथ में दिखी डायमंड रिंग, क्या सच में कर ली सगाई?

Ayesha Khan Mystery Man: आयशा खान ने मिस्ट्री मैन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आई। कैप्शन में उन्होंने एक सपना लिखा, जिसके बाद फैंस सगाई के कयास लगा रहे हैं।
Ayesha Khan Engagement
आयशा खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Ayesha Khan Engagement: 'बिग बॉस 17' से सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस आयशा खान एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस के बीच उनकी सगाई की खबरें तेज हो गई हैं। तस्वीरों में आयशा एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं और उनके हाथ में डायमंड रिंग भी दिखाई दे रही है।

आयशा खान ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह एक शख्स के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह उसे गले लगाती दिखीं, तो कहीं दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। आयशा ने इस खास मौके के लिए व्हाइट कलर की वन-शोल्डर ड्रेस पहनी थी। मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल और मिनिमल लुक में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान आयशा के हाथ में नजर आ रही डायमंड रिंग ने खींचा।

आयशा खान का पोस्ट

आयशा खान ने पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ 'एक सपना' लिखा और साथ में एक जूलरी ब्रांड को टैग किया। यही वजह है कि कई यूजर्स इसे उनकी सगाई की घोषणा समझ रहे हैं। हालांकि, आयशा ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि तस्वीरें उनकी असली सगाई से जुड़ी हैं या किसी जूलरी ब्रांड के प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा हैं। ऐसे में फिलहाल उनकी सगाई की खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी संग हुआ था विवाद

आयशा खान को सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'बिग बॉस 17' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर मिली थी। शो में उनकी एंट्री के बाद मुनव्वर फारुकी के साथ उनके रिश्ते को लेकर खूब चर्चा हुई थी। आयशा ने शो में मुनव्वर पर उन्हें रिश्ते को लेकर गुमराह करने और टू-टाइमिंग करने के आरोप लगाए थे। मुनव्वर ने भी शो के दौरान आयशा से माफी मांगी थी। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए। इसके बाद मुनव्वर ने मई 2024 में महजबीन कोटवाला से शादी की।

Ayesha Khan Engagement
सैफ अली खान के साथ बनेगी कियारा आडवाणी की जोड़ी, फरहान अख्तर की फिल्म में आएंगे साथ, कहानी होगी बेहद रहस्यमयी

धुरंधर के गाने में भी आईं नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो आयशा खान अब अपने एक्टिंग और डांसिंग करियर पर फोकस कर रही हैं। उन्हें फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में डांस करते हुए देखा गया था। इस गाने में उनके साथ क्रिस्टल डिसूजा भी नजर आई थीं। आयशा के डांस को दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया गया। अब उनकी वायरल तस्वीरों ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com