भगवा धारण करके किया 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन, फिल्म रिलीज से पहले महादेव की शरण में पहुंचे विष्णु मांचू  
मनोरंजन

महादेव की शरण में विष्णु मांचू, कन्नप्पा से पहले 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन

अपनी फिल्म कन्नप्पा के रिलीज से पहले विष्णु मांचू महादेव के शरण में पहुंचे हुए नजर आए, उन्होंने भगवा धारण करके देश भर में मौजूद 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन पूरा कर लिया है।

अनिल सिंह

विष्णु मांचू की अपकमिंग फिल्म कन्नप्पा जल्दी रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ प्रभास और अक्षय कुमार भी नजर आएंगे, लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले ही विष्णु मांचू अपनी आध्यात्मिक यात्रा पूरी करते हुए नजर आए हैं। उन्होंने भगवा धारण करके देश भर में मौजूद 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन किया है। खुद इस बात की जानकारी विष्णु मांचू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दी है। 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करके वह कैसा महसूस कर रहे हैं? इसके बारे में भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी है।

विष्णु मांचू ने अपने एक्स पोस्ट में अपनी कई तस्वीरें साझा की, इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन पूरा हुआ। आखिर में उन्होंने शैलम मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में दर्शन किया। इस यात्रा के साथ देशभर में मौजूद 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की उनकी यात्रा का समापन हो गया, उन्होंने लिखा मेरा दिल खुशी से भर आया है। मेरी आत्मा कृतज्ञ महसूस कर रही है और पूरा जीवन शांति से भरा हुआ लग रहा है।

विष्णु मांचू ने आगे लिखा मैं स्पिरिचुअल माइलस्टोन पर खड़ा हूं और अब मैं कन्नप्पा का चैप्टर शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं। कन्नप्पा फिल्म की अगर बात करें तो यह फिल्म 27 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

कन्नप्पा फिल्म में विष्णु मांचू के साथ अक्षय कुमार, प्रभास भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार का फिल्म से बीते दिनों पोस्टर जारी हुआ था, जिसमें वह भगवान शिव और काजल अग्रवाल पार्वती के किरदार में नजर आई थी। फिल्म बड़े बजट की फिल्म है और यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है, साथ ही फिल्म की आध्यात्मिक कहानी को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। दर्शक बेसब्री से कन्नप्पा फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला