विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर (सोर्स : सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

शाहिद कपूर संग रिश्तों पर विशाल भारद्वाज ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे साथ काम करना आसान नहीं

Vishal Bhardwaj Statement: विशाल भारद्वाज ने शाहिद कपूर के साथ अनबन की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। विशाल भारद्वाज ने कहा कि उनके साथ काम करना आसान नहीं, जिसे शाहिद अच्छे से समझते हैं।

सोनाली झा

Vishal Bhardwaj Shahid Kapoor Relationship: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज और अभिनेता शाहिद कपूर अब एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान विशाल भारद्वाज ने शाहिद कपूर के साथ अनबन की सालों पुरानी अफवाहों पर खुलकर बात की।

कई वर्षों से यह चर्चा होती रही है कि विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर के बीच क्रिएटिव मतभेद रहते हैं और दोनों के रिश्ते तनावपूर्ण हैं। अब इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए विशाल ने बेहद बेबाक अंदाज में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अक्सर उनके डायरेक्टर दोस्त मजाक में कहते हैं कि शाहिद कपूर के साथ चार फिल्में करने के लिए उन्हें एक और नेशनल अवॉर्ड मिल जाना चाहिए।

विशाल भारद्वाज ने कही ये बात

विशाल भारद्वाज ने हंसते हुए कहा कि मुझे यह कहते हुए थोड़ी झिझक हो रही है, लेकिन मैं यह कहानी इसलिए बता रहा हूं क्योंकि यह सच है। मुझे अब तक 9 नेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं। मेरे दोस्त कहते हैं कि मुझे दसवां इसलिए मिलना चाहिए क्योंकि मैंने शाहिद कपूर के साथ चार फिल्में की हैं। लेकिन लोग यह भूल जाते हैं कि मेरे साथ काम करना खुद कितना मुश्किल है।

विशाल भारद्वाज ने की शाहिद कपूर की तारीफ

उन्होंने आगे कहा कि शाहिद ही ऐसे अभिनेता हैं जो उनके स्वभाव और एग्रेसिव वर्किंग स्टाइल को अच्छे से समझते हैं। विशाल ने मजाकिया लहजे में कहा कि मैं कितना मुश्किल आदमी हूं, यह शाहिद जानता है। वह मेरे एग्रेसन को समझता है और उसी के साथ काम करता है। सच कहूं तो शाहिद को मेरे साथ चार फिल्में करने के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए।

ओ रोमियो कब होगी रिलीज

अनबन की अफवाहों पर बात करते हुए विशाल ने यह भी साफ किया कि क्रिएटिव प्रोसेस के दौरान असहमति होना बिल्कुल सामान्य बात है। उन्होंने माना कि फिल्मों को लेकर उनके और शाहिद के बीच कई बार बहस होती है, लेकिन मीडिया ने इन बातों को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान