अनुष्का शर्मा के लिए ये जीत और भी खास है, विराट कोहली ने किया इमोशनल पोस्ट 
मनोरंजन

IPL 2025 Trophy जीतने के बाद अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली ने किया पहला पोस्ट

आईपीएल 2025 ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली अनुष्का शर्मा के लिए पोस्ट करते हुए नजर आए, विराट कोहली ने भावुक होकर लिखा कि यह जीत उसके लिए और भी ज्यादा खास है।

अनिल सिंह

आईपीएल 2025 ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली ने पहली बार अनुष्का शर्मा के लिए पोस्ट की है। इस पोस्ट में वह बेहद भावुक नजर आए, उन्होंने अनुष्का शर्मा के बारे में कुछ बातें लिखी और साथ ही उन्होंने यह लिखा कि यह जीत अनुष्का शर्मा के लिए और भी ज्यादा खास है। विराट कोहली ने बताया कि वह इस संघर्ष में हर क्षण उनका साथ दे रही थी।  आइए जानते हैं आईपीएल 2025 का फाइनल जीतने के बाद पहली बार सार्वजनिक तौर पर विराट कोहली ने अनुष्का के लिए क्या बात कही है।

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें वह आईपीएल फाइनल जीतने के बाद ग्राउंड पर मौजूद हैं वह अपने आईपीएल यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं, वहीं विराट कोहली के साथ अनुष्का शर्मा भी दिखाई दे रही हैं, जो वहां उनकी हौसला अफजाई के लिए मौजूद थी। दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। विराट कोहली ने इसके कैप्शन में लिखा है, मैंने इसे 18 साल तक देखा और उसने 11 साल तक। 2014 से हम दोनों एक ही दर्द झेल रहे हैं। हमने हर करीबी मुकाबले में समर्थकों के जुनून का जश्न मनाया। हम दोनों को बराबर राहत मिली है और चूंकि वह भी बेंगलुरु की लड़की है, यह जीत उसके लिए और भी ज्यादा खास है।

11 सालों की अगर बात करें तो विराट कोहली के लगभग सभी मैच में अनुष्का शर्मा नजर आती हैं, जो वहां मैदान में उनकी हौसला अफजाई के लिए मौजूद रहती हैं। कई बार अनुष्का शर्मा को इसके लिए ट्रोल भी किया गया है। कई बार विराट कोहली के प्रदर्शन पर अनुष्का शर्मा को आलोचना भी झेलनी पड़ी है। लेकिन उन्होंने हमेशा विराट कोहली का साथ दिया और विराट कोहली उनकी बारे में वही अपने प्रशंसकों को बताते हुए नजर आ रहे हैं। अपने पोस्ट के माध्यम से उन्होंने बताया है कि इस ट्रॉफी को जीतना उनके लिए भी कितना मायने रखता था। आरसीबी की जीत का जश्न देशभर में मनाया जा रहा है, उनके प्रशंसा देश के हर कोने में मौजूद हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

2029 की तैयारी में जुटी BJP, नितिन नबीन की नई टीम का आज होगा ऐलान, 33% महिला आरक्षण से बदलेगा संगठन का खेल

CGL परीक्षा और CBI जांच पर अड़े छात्र, आज सोरेन सरकार के साथ आर-पार की बातचीत, क्या टलेगा 20 अगस्त का घेराव?

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच