वायरल गर्ल मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी 
मनोरंजन

Monalisa: वायरल गर्ल मोनालिसा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- सनोज मिश्रा मुझे बेटी की तरह मानते हैं

वायरल गर्ल मोनालिसा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सनोज मिश्रा के बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि उनका और सनोज मिश्रा का रिश्ता पूरी तरह सम्मानजनक है। बहुत से लोग मेरे बारे में गलत वीडियो बना रहे हैं।

सोनाली झा

मुंबई: महाकुंभ में माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा अब अपनी पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा हैं, और हाल ही में दोनों के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर कई अफवाहें फैली हैं। ऐसे में मोनालिसा ने एक इंटरव्यू में सामने आकर इन सभी बातों पर विराम लगा दिया है।

एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने बताया कि उनका और सनोज मिश्रा का रिश्ता पूरी तरह सम्मानजनक है। उन्होंने कहा कि बहुत से लोग मेरे बारे में गलत वीडियो बना रहे हैं, जो पूरी तरह फेक हैं। सनोज मिश्रा जी मुझे एक बेटी की तरह मानते हैं और मैं भी उन्हें पिता के समान मानती हूं। मैं हाथ जोड़कर उन लोगों से अपील करती हूं कि इस तरह के भ्रामक और झूठे वीडियो ना बनाएं। मैं एक अच्छे परिवार से हूं और जब ऐसी चीजें देखती हूं तो मन बहुत दुखी होता है। रोने का मन करता है कि एक सच्ची और मेहनती लड़की को बेवजह बदनाम किया जा रहा है।

इस दौरान मोनालिसा ने मीडिया और जनता से संयम बरतने और उनकी निजी ज़िंदगी का सम्मान करने की भी गुज़ारिश की। मोनालिसा के बयान से पहले, डायरेक्टर सनोज मिश्रा का नाम विवादों में रह चुका है। कुछ समय पहले एक महिला ने उन पर चार सालों तक रेप, जबरन गर्भपात और शादी का झूठा वादा करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। महिला का दावा था कि वह डायरेक्टर के साथ मुंबई में लिव-इन रिलेशनशिप में थी और उन्हें तीन बार गर्भपात के लिए मजबूर किया गया।

इस मामले में पुलिस ने सनोज मिश्रा को गिरफ्तार भी किया था, जिससे उनकी छवि पर असर पड़ा। हालांकि, मामला अब भी कानूनी प्रक्रिया में है। इन तमाम विवादों के बीच मोनालिसा का कहना है कि वह सिर्फ अपने करियर और मेहनत पर ध्यान देना चाहती हैं। ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में उनकी भूमिका को लेकर दर्शकों में उत्सुकता है, और वे चाहती हैं कि लोग उनके टैलेंट को पहचानें, न कि अफवाहों पर ध्यान दें।

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी