विनोद मेहरा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

3 शादी फिर भी नहीं मिला सच्चा प्यार, विनोद मेहरा ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी करियर की शुरुआत

दिवंगत एक्टर विनोद मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार 1958 में आई फिल्म 'रागिनी' से की थी। विनोद मेहरा की पहली शादी मीना ब्रोका से हुई थी। लेकिन, शादी के कुछ दिन बाद ही उन्हें  हार्ट अटैक आया।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। वहीं, विनोद मेहरा का निधन 30 अक्टूबर 1990 में हुआ था। उन्होंने महज 45 साल की उम्र में सबको अलविदा कह दिया था। करीब 3 दशक तक बॉलीवुड पर राज करने वाले विनोद मेहरा ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। एक्टर का ऐसा क्रेज था कि उनके नाम से ही फिल्में हिट हो जाती थीं। बेशक एक्टर का फिल्मी करियर अपने चरम पर था लेकिन उनकी लव लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आए।

विनोद मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार 1958 में आई फिल्म 'रागिनी' से की थी। इसके बाद उन्होंने साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म 'रीटा' में लीड रोल के तौर पर काम किया। एक्टर की प्रमुख फिल्में 'नागिन', 'दुतवा', 'जानी दुश्मन', 'घर', 'स्वर्ग नरक', 'साजन बिना सुहागन', 'जुर्माना', 'ये कैसा इंसाफ', 'एक ही रास्ता' जैसी कई फिल्में सदाबहार साबित हुई।

विनोद मेहरा की पहली शादी मीना ब्रोका से हुई थी। लेकिन, शादी के कुछ दिन बाद ही उन्हें  हार्ट अटैक आया। उनकी पहली शादी क्यों टूटी इसकी वजह साफतौर पर तो नहीं पता चल पाई।  लेकिन, ऐसी खबरें आई थी कि, उनकी पहली शादी टूटने की वजह विनोद मेहरा की उनकी को स्टार बिंदिया गोस्वामी से बढ़ती नजदीकियां थी। विनोद मेहरा और बिंदिया गोस्वामी की ये नजदीकियां इतनी बढ़ गई कि एक्टर ने बिंदिया से शादी कर ली।

विनोद की दूसरी शादी के बाद उनकी पहली पत्नी ने उन्हें छोड़ दिया। विनोद और बिंदिया की ये शादी बहुत लंबे समय तक नहीं चल पाई। विनोद से अलग होने के बाद बिंदिया ने निर्देशक जे पी दत्ता से शादी कर ली। बिंदिया का चले जाना विनोद सह नहीं पाएं और इसके बाद कुछ समय तक वो अकेले रहते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात रेखा से हुई और वो दोनों एक दूसरे के करीब आ गए।

विनोद मेहरा ने रेखा से तीसरी शादी की लेकिन जल्द ही दोनों अलग हो गए। हालांकि रेखा इस शादी से इनकार करती हैं लेकिन मौसमी चटर्जी के पति इसके गवाह हैं क्योंकि उन्होंने ये शादी कोलकाता स्थित अपने घर पर ही करवाई थी। शादी के बाद यानी 1990 में उनकी मृत्यु हो गई। उनका एक बेटा रोहन और बेटी सोनिया है। कहा जाता है कि विनोद मेहरा की जिंदगी के आखिरी दिनों में उनके साथ कोई नहीं था, वे अकेले रह गए।

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

जेल में रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मिला फोन, फॉरेंसिक जांच में सामने आए दर्जनों आपत्तिजनक वीडियो