मनोरंजन

विक्रांत मैसी को धोखे में रख कर मारा गया मिर्जापुर का बबलू पंडित, गलती से मिली बड़ी सीख

विक्रांत मैसी ने बताया है कि मिर्जापुर में बबलू पंडित के किरदार को पहले ही सीजन में खत्म कर दिया जाएगा, इस बात की जानकारी उन्हें नहीं थी। विक्रांत मैसी ने बड़ा खुलासा किया और बताया कि अब उन्होंने गलती से सीख ले ली है।

अनिल सिंह

मुंबई: विक्रांत मैसी के 'मिर्जापुर' वेब सीरीज में 'बबलू पंडित' के किरदार को काफी पसंद किया गया। लेकिन कोई नहीं जानता कि विक्रांत मैसी को यह पता नहीं था कि पहले ही सीजन में उनके किरदार को खत्म कर दिया जाएगा। उनको लग रहा था कि वह मिर्जापुर के सभी सीजन में नजर आएंगे। दरअसल ये सब कुछ एक बड़ी गलतफहमी के कारण हुआ। आइए जानते हैं विक्रांत मैसी ने 6 साल बाद इस पर खुलासा करते हुए क्या कुछ बताया है।

विक्रांत मैसी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उन्हें मिर्जापुर की स्क्रिप्ट मिली थी तो उन्होंने 6-7 एपिसोड को धड़ाधड़ पढ़ लिया था और उसके बाद कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया था। लेकिन शूटिंग के वक्त जब उन्हें यह पता चला कि पहले ही सीजन में बबलू पंडित का किरदार मर जाता है और कहानी में उनके किरदार का अंत हो जाएगा। तब उन्हें बहुत दुख हुआ उन्होंने इसके बारे में प्रोडक्शन वालों से भी बात की लेकिन उन्होंने साफ कहा कि स्क्रिप्ट आपकी दी गई थी, तब विक्रांत मैसी ने बताया कि आखिरी दो एपिसोड की स्क्रिप्ट में नहीं दी गई थी और इसी गलतफहमी के कारण उन्होंने बगैर पूरी स्क्रिप्ट पढ़े ही कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिया था।

इंटरव्यू के दौरान ही विक्रांत मैसी ने बताया कि यह उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती थी। प्रोडक्शन हाउस से अच्छी जान पहचान थी इसलिए वह कुछ कह नहीं पाए। लेकिन अब उन्होंने इस छोटी सी गलती से बड़ी सीख ले ली है और अब वह तब तक कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं करते जब तक पूरी स्क्रिप्ट को शुरू से आखिर तक पढ़ नहीं लेते हैं। जब तक उन्हें पूरी तसल्ली नहीं हो जाती है की स्क्रिप्ट में कोई गड़बड़ी नहीं है तब तक वह कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं करते इसमें चाहे जितना भी वक्त लग जाए। अब वह इस सतर्कता को अपना रहे हैं।

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि विक्रांत मैसी ने खुद यह बड़ा खुलासा किया है कि उन्हें यह नहीं पता था कि बबलू पंडित का किरदार मिर्जापुर के पहले सीजन में ही खत्म हो जाएगा। वैसे विक्रांत मैसी कि अगर बात करें तो वह इस समय गोधरा कांड पर आधारित फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके बयान पर विवाद हो रहा है। विक्रांत मैसी इस समय चर्चा में बने हुए हैं।

गरीब प्रदूषण नहीं फैलाते... SC ने प्रदूषण पर दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, बोले- कोई पाबंदी काम नहीं आएगी

Mini Cooper Crash Case: 3 लोगों को रौंदने वाले आरोपियों को जमानत, HC ने कहा- जनता की भावना से नहीं चलता कानून

UPSC CSE Mains Result जारी, इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन; 11 नवंबर से ऐसे भर सकेंगे फॉर्म

ठंड के मौसम में दिल्ली में हवा जहरीली क्यों हो जाती है? जानें 5 बड़े कारण

Dhanteras Greeting: पीएम मोदी ने धनतेरस की दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा बनी रहे