- Hindi News »
- Entertainment »
- Rohit Shetty Praised Ranveer Singh Performance In Singham Again
रोहित शेट्टी ने की सिंघम अगेन में रणवीर सिंह के परफॉर्मेंस की तारीफ, बोले- सिम्बा सेकंड हाफ में…
रोहित शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया। शेट्टी ने बताया कि रणवीर की सेट पर एनर्जी अनोखी है और वह बाकी पुलिस ऑफिसर्स के बीच अपनी मौजूदगी से अलग नजर आते हैं।
- Written By: सोनाली झा

रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह की तारीफ की
मुंबई: रोहित शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह के साथ अपनी नई फिल्म सिंघम अगेन पर काम करने के अनुभव को शेयर किया। सिंघम और सिम्बा जैसी सुपरहिट फिल्मों के डायरेक्टर शेट्टी ने बताया कि रणवीर की सेट पर एनर्जी अनोखी है और वह बाकी पुलिस ऑफिसर्स के बीच अपनी मौजूदगी से अलग नजर आते हैं, यही वजह है कि रणवीर इस यूनिवर्स के सबसे पसंद किए जाने वाले पुलिस ऑफिसर बन चुके हैं।
रोहित शेट्टी ने कहा कि रणवीर सेट पर एक खास एनर्जी और उत्साह लेकर आते हैं, जिससे सभी के लिए माहौल बेहतर हो जाता है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सिम्बा सबसे प्यारा किरदार है। जब वह आता है, तो फिल्म ऊपर उठ जाती है। यह हमारे लिए कोई हैरानी की बात नहीं थी; जब हमने फाइनल एडिट देखा, तब भी हमें पता था कि जब सिम्बा सेकंड हाफ में आएगा, तो फिल्म दूसरे लेवल पर जाएगी।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड के ‘गब्बर’ अमजद खान की ऐसी थी लव स्टोरी
सम्बंधित ख़बरें
Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, ‘राजा शिवाजी’ और ‘एक दिन’ को दी कड़ी टक्कर
Rohit Shetty House Firing Case: 17 आरोपियों पर 1624 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, मकोका लगा
Don 3 controversy: रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ी ‘डॉन 3’, फरहान अख्तर से क्रिएटिव टकराव की असली वजह आई सामने
Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर दमदार पकड़, फिर भी दंगल का रिकॉर्ड तोड़ना अब मुश्किल
उन्होंने यह भी बताया कि रणवीर का अपने काम के लिए जुनून और समर्पण फिल्म की सफलता में खास वजह हैं। यह तारीफ उन फैंस के लिए हैरान करने वाली नहीं हैं, जिन्होंने सिम्बा में उनके एनर्जेटिक परफॉर्मेंस को देखा है, जहाँ उन्होंने बहादुर और निडर पुलिस ऑफिसर संग्राम सिम्बा भालेराव की भूमिका निभाई थी। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब डायरेक्टर ने रणवीर के टेलेंट और कमिटमेंट की तारीफ की है।
शेट्टी की बातचीत में सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने बातो बातो मे इस तरफ इशारा किया कि कॉप यूनिवर्स में रणवीर सिंह उनके पसंदीदा हो सकते हैं। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि रणवीर सिंह उनकी पहली पसंद हैं, लेकिन डायरेक्टर के शब्दों ने फैंस को उनके बीच के खास कनेक्शन के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया, क्योंकि उन्होंने कहा कि वह थोड़े मेरे भी फेवरेट हैं।
सिनेमाघरों में मौजूद फैंस और दर्शक सुपरस्टार को देख खुश हो रहे हैं। इस तरह से रणवीर को सिंघम अगेन में सिम्बा के रूप में उनकी भूमिका के लिए बहुत प्यार और तारीफें मिली हैं। फैंस और दर्शकों द्वारा उन्हें फिल्म का सबसे बेहतरीन किरदार कहा गया है, क्योंकि उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस और कॉमिक टाइमिंग से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सिंघम अगेन में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ भी हैं।
ये भी पढ़ें- उत्कर्ष शर्मा भुवनेश्वर में करेंगे ‘वनवास’ का प्रमोशन टूर
Rohit shetty praised ranveer singh performance in singham again
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पैंटालून्स में भी धार्मिक पाबंदी…जबलपुर में कलावा-टिका पर रोक से भड़के हिंदू संगठन; जमकर किया विरोध
May 05, 2026 | 10:06 PMमध्य रेल पर होगा विशेष ब्लॉक, उंबरमाली और आटगांव स्टेशनों के बीच अतिक्रमण
May 05, 2026 | 09:59 PMWalking For High BP: दिन में कितनी देर वॉक करने से ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहेगा? जानिए और कर दीजिए शुरू
May 05, 2026 | 09:54 PMजबलपुर क्रूज हादसे पर कोर्ट का बड़ा एक्शन: लापरवाह ड्राइवर पर दर्ज होगी FIR; पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम
May 05, 2026 | 09:49 PMमहाराष्ट्र पुलिस भर्ती में बड़ा चमत्कार या घोटाला? निजी क्लास के पेपर से आए 85 सवाल, सुप्रिया सुले ने उठाए सव
May 05, 2026 | 09:49 PMHanuman Chalisa: 40 दिन तक हनुमान चालीसा के पाठ से क्या होगा? जानते साथ शुरू कर देंगे!
May 05, 2026 | 09:31 PMममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार हताशा की निशानी, शिव सेना नेता Shaina NC ने साधा निशाना
May 05, 2026 | 09:30 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














