विक्रांत मैसी (इमेज-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

विक्रांत मैसी ने फिल्मों से ब्रेक पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने रिटायरमेंट नहीं लिया था, बर्नआउट था वजह

Vikrant Massey Break: अभिनेता विक्रांत मैसी ने फिल्मों से दूरी पर चुप्पी तोड़ते हुए साफ किया कि उन्होंने रिटायरमेंट नहीं लिया था। लगातार काम के चलते बर्नआउट और इमोशनल थकान उनकी ब्रेक की वजह थी।

सोनाली झा

Vikrant Massey Retirement Cclarification: नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर विक्रांत मैसी ने दिसंबर 2024 में सोशल मीडिया पर फिल्मों से दूरी बनाने की घोषणा कर इंडस्ट्री और फैंस को चौंका दिया था। ‘12वीं फेल’ जैसी सुपरहिट फिल्म के बाद उनके इस कदम को कई लोगों ने रिटायरमेंट मान लिया था। हालांकि अब एक इंटरव्यू में विक्रांत ने साफ कर दिया है कि वह अभिनय छोड़ नहीं रहे थे, बल्कि मानसिक और भावनात्मक थकान के चलते सिर्फ एक ब्रेक लेना चाहते थे।

एक इंटरव्यू में विक्रांत मैसी ने अपनी वायरल पोस्ट को लेकर कहा कि शब्दों की सीमा की वजह से उनका मैसेज सही तरीके से लोगों तक नहीं पहुंच पाया। उन्होंने बताया कि एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर शब्दों की लिमिट होती है। मैंने कम शब्दों में सब कुछ कहने की कोशिश की, लेकिन बात पूरी तरह समझी नहीं गई। बहुत कुछ गलत तरीके से इंटरप्रेट किया गया। मैं रिटायर नहीं हो रहा था, बस ब्रेक लेना चाहता था।

बर्नआउट से जूझ रहे थे विक्रांत

विक्रांत ने माना कि लगातार काम करते हुए वह बुरी तरह बर्नआउट महसूस कर रहे थे। एक ही साल में चार फिल्मों में चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने से उन पर मानसिक दबाव बढ़ गया था। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री अक्सर कलाकारों की इमोशनल मेहनत को नजरअंदाज कर देती है। 16 घंटे की शूटिंग शिफ्ट्स और इमोशनल रूप से भारी किरदारों ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि उनकी परफॉर्मेंस दोहराव वाली होती जा रही है।

पिता बनने के बाद बदली प्राथमिकताएं

विक्रांत ने अपने निजी जीवन को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके बेटे वरदान का जन्म उस समय हुआ, जब वह लगातार काम में व्यस्त थे। इस वजह से वह अपने बेटे के पहले शब्द और पहले कदम खुद नहीं देख पाए। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि अगर आप उन पलों को जी ही नहीं सकते जिनके लिए आप इतना काम कर रहे हैं, तो उस सफलता का क्या मतलब।

वर्क फ्रंट पर फिर भी एक्टिव हैं विक्रांत

इसी एहसास ने उन्हें यह समझाया कि काम इंतजार कर सकता है, लेकिन परिवार के अनमोल पल नहीं। ब्रेक लेने के बावजूद विक्रांत मैसी पूरी तरह गायब नहीं हुए हैं। फैंस उन्हें विशाल भारद्वाज की रोमांटिक थ्रिलर ‘ओ रोमियो’ में देखने के लिए उत्साहित हैं, जो 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘मुसाफ़िर कैफ़े’ के जरिए प्रोड्यूसर के तौर पर भी डेब्यू कर रहे हैं।

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट