विजय वर्मा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

विजय वर्मा को फिर मिला प्यार, तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद किसे कर रहे डेट?

विजय वर्मा फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें फातिमा सना शेख संग स्पॉट किया गया। जिसके बाद से खबरें हैं कि तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद वो एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। एक वक्त था जब उनका नाम एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ जुड़ा था। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था।

दरअसल, ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी और यहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी। दोनों ने इस सीरीज में कई बोल्ड सीन्स भी दिए थे, जिससे उनकी कैमिस्ट्री की काफी चर्चा हुई थी। हालांकि, मार्च 2025 में खबर आई कि विजय और तमन्ना का ब्रेकअप हो गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से अपना रिश्ता खत्म कर दोस्ती तक सीमित रखने का फैसला किया। लेकिन ब्रेकअप की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है। अब विजय वर्मा एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।

दंगल’ एक्ट्रेस को डेट कर रहे विजय वर्मा!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर का नाम अब ‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में विजय और फातिमा को एक कैफे में साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरें जोर पकड़ने लगी हैं। हालांकि, अभी तक विजय और फातिमा में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

इस फिल्म में दोनों साथ आएंगे नजर

दिलचस्प बात ये है कि विजय और फातिमा साथ में फिल्म गुस्ताख इश्क में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फातिमा ने विजय के साथ काम करने को लेकर एक इंटरव्यू में कहा था, “एक अच्छा एक्टर वही होता है जो हर चुनौती के बाद भी अपना रास्ता खुद निकाल लेता है। विजय वाकई शानदार इंसान हैं और मुझे बहुत खुशी है कि उन्हें इंडस्ट्री में वो पहचान मिल रही है जिसके वे हकदार हैं।”

बात करें फातिमा सना शेख की तो वह आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से लाइमलाइट में आई थीं। इसके बाद उनका नाम आमिर खान के साथ भी जुड़ चुका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या विजय और फातिमा की दोस्ती वाकई में प्यार में बदल चुकी है या फिर ये सिर्फ एक अफवाह है।

ओमानी को-पायलट हम्मामी को लेकर बड़ा खुलासा! मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़ाव, चरमपंथ और आतंकवाद से था प्रभावित

काफी दिनों से बीमार थी अभिजीत की दादी, अंतिम संस्कार का समय तय; प्रोटेस्ट छोड़ परिवार को चुनेंगे CJP चीफ?

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

या तो अंतिम संस्कार में जाएं या हिरासत में रहें अभिजीत दिपके, दिल्ली पुलिस ने CJP प्रमुख के सामने रखी शर्त

CJP नेताओं की विमान के अंदर गिरफ्तारी पर भड़कीं सुप्रिया सुले, बोलीं- सरकार हमारे बच्चों को बख्श दे