पिया के बिना ना लागे जिया गाने में निरहुआ संग छलका आम्रपाली का दर्द, देखें VIDEO

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का हाल ही में दर्दभर गाना पिया के बिना ना लागे जिया रिलीज हुआ है। जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। अब इस गाने पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
Aamrapali Dubey and Dinesh Lal Yadav
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का नया गाना रिलीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे हैं और दोनों अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच एक बार फिर दोनों ने अपने इमोशनल परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल छू गए हैं।

दरअसल, उनकी सुपरहिट फिल्म ‘माई’ का एक सैड सॉन्ग आज यानी 23 जून को रिलीज हुआ है, जिसने यूट्यूब पर आते ही फैंस को भावुक कर दिया है। इस गाने में आम्रपाली की आंखों में छलकते आंसू और निरहुआ को ढूंढने की तड़प देखने लायक है।

रिलीज हुए इस गाने में आम्रपाली दुबे निरहुआ को स्कूटी पर तलाशती नजर आती हैं और उनके चेहरे पर दर्द साफ झलकता है। इस सीन को इतनी सादगी और भावनात्मक गहराई से फिल्माया गया है कि देखने वाले खुद को उसमें महसूस करने लगते हैं। हालांकि, गाने की कहानी और आम्रपाली के इमोशनली परफॉर्मेंस हर किसी के दिल को छू रही है।

आम्रपाली दुबे-निरहुआ का दर्दभरा गाना रिलीज

इस भावुक गीत का टाइटल है ‘पिया के बिना ना लागे जिया’, जिसे प्रियंका सिंह और नजीम अली ने अपनी आवाज़ दी है। गाने के बोल लिखे हैं प्यारेलाल यादव ने, जिनकी कलम ने पहले भी कई हिट गीत दिए हैं। संगीत दिया है रजनीश मिश्रा ने, जो फिल्म ‘माई’ के निर्देशक भी हैं। फिल्म का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी और जियो स्टूडियो के बैनर तले हुआ है, वहीं इसके निर्माता निशांत उज्जवल हैं।

फिल्म के गाने की जानकारी निर्माता रत्नाकर कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “पिया के बिना ना लागे जिया – पूरा वीडियो आ गया है।” साथ ही उन्होंने यूट्यूब लिंक भी साझा किया जिससे फैंस आसानी से गाना देख सकें।

दोनों की जोड़ी हमेशा है सुपरहिट  

2014 में ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखने वाली आम्रपाली दुबे ने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में बड़ा नाम बनाया है। उन्होंने खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और अरविंद अकेला कल्लू जैसे सितारों के साथ काम किया है, लेकिन उनकी केमिस्ट्री निरहुआ के साथ सबसे ज्यादा हिट मानी जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com