विजय सेतुपति (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Train Trailer: बिना ब्रेक के दौड़ी सुपरफास्ट ट्रेन, अंदर मची चीख-पुकार, विजय सेतुपति की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

Train Trailer Release: विजय सेतुपति की फिल्म 'ट्रेन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बिना ब्रेक के दौड़ती ट्रेन और खतरनाक साजिश की कहानी वाली यह एक्शन थ्रिलर 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

सोनाली झा

Highlights

  • विजय सेतुपति की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ट्रेन' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है।

  • फिल्म की कहानी एक ऐसी सुपरफास्ट ट्रेन पर आधारित है, जिसके ब्रेक अचानक फेल हो जाते हैं।

  • फिल्म में श्रुति हासन, नारायण, युगी सेतु और केएस रविकुमार समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

Vijay Sethupathi Film Train Trailer: साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता विजय सेतुपति एक बार फिर दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ट्रेन' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। निर्देशक मैस्किन की इस फिल्म की पहली झलक सामने आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

ट्रेन के ट्रेलर में सस्पेंस, एक्शन और थ्रिल का जबरदस्त मेल देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी एक ऐसी सुपरफास्ट ट्रेन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके ब्रेक अचानक काम करना बंद कर देते हैं। अब ट्रेन में बैठे यात्रियों की जान कैसे बचती है, यही फिल्म का सबसे दिलचस्प पहलू है।

बिना ब्रेक के दौड़ती ट्रेन में फंसी सैकड़ों जिंदगियां

फिल्म का ट्रेलर की शुरुआत एक भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन से होती है, जहां से सुपरफास्ट ट्रेन अपने सफर पर निकलती है। लेकिन कुछ ही देर में हालात बिगड़ने लगते हैं। ट्रेन की रफ्तार बढ़ती जाती है और पता चलता है कि उसके ब्रेक काम नहीं कर रहे हैं। रेलवे कर्मचारी उसे रोकने की तमाम कोशिशें करते हैं, लेकिन हर प्रयास नाकाम साबित होता है।

दूसरी तरफ, ट्रेन में मौजूद यात्री घबराने लगते हैं। रेलवे अधिकारी और पुलिस इस बड़ी दुर्घटना को रोकने के लिए रणनीति बनाते नजर आते हैं। इसी बीच कहानी में खतरनाक विलेन की एंट्री होती है, जिनमें अभिनेता नासिर का किरदार भी शामिल है। ट्रेलर में उनका एक डायलॉग 'सभी को ढूंढो, खत्म करो!' कहानी के सस्पेंस को और बढ़ा देता है। इन तमाम मुश्किलों के बीच विजय सेतुपति का किरदार शांत और मजबूत नजर आता है।

4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

'ट्रेन' का निर्देशन मैस्किन ने किया है और इसका निर्माण वी क्रिएशन्स के बैनर तले हुआ है। फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा नासिर, श्रुति हासन, युगी सेतु, नारायण, केएस रविकुमार, संपत राज, कलैयारसन, इरा दयानंद और प्रीति करण जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी फौजिया फातिमा ने संभाली है, जबकि इसका संगीत खुद निर्देशक मैस्किन ने तैयार किया है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

क्या बनेगा मैस्किन का सिनेमैटिक यूनिवर्स

फिल्म को लेकर एक दिलचस्प चर्चा भी चल रही है। दरअसल, अभिनेता नारायण ने पिछले साल फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनसे पता चला था कि वह इसमें पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। नारायण इससे पहले मैस्किन की फिल्म 'अंजाथे' में भी पुलिस अधिकारी का किरदार निभा चुके हैं। ऐसे में दर्शकों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि क्या निर्देशक 'ट्रेन' के जरिए अपना मैस्किन सिनेमैटिक यूनिवर्स तैयार कर रहे हैं।

Rohit Sharma MI Story: लोगों को वानखेड़े में आकर हमसे खेलने से डर लगना चाहिए, 2013 में दहाड़े थे रोहित शर्मा

Delimitation Bill: UP में 120, महाराष्ट्र में 72 सीटें! किस राज्य में कितनी होंगी लोकसभा सीटें? देखें लिस्ट

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

वड़ा पाव, मिसल पाव के दीवाने हैं रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस की ड्रेसिंग रूम में भी पहुंचता है स्ट्रीट फूड

Kal Ka Mausam: 28 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट