Daddy Cool Song: किंग के डैडी कूल बनकर छाए शाहरुख खान, करीना कपूर के साथ 15 साल बाद दिखी शानदार केमिस्ट्री

Shah Rukh Khan Film King: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के नए गाने 'डैडी कूल' में करीना कपूर भी नजर आई हैं। 15 साल बाद दोनों की जोड़ी लौटी है। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।
Shah Rukh Khan Film King Daddy Cool Song
शाहरुख खान और करीना कपूर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का नया गाना 'डैडी कूल' रिलीज हो गया है।

  • गाने में शाहरुख खान के साथ करीना कपूर खान भी नजर आ रही हैं।

  • करीब 15 साल बाद शाहरुख और करीना की ऑन-स्क्रीन जोड़ी फिर साथ आई है।

Shah Rukh Khan Film King Daddy Cool Song: शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म ‘किंग’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म से अब तक सामने आई झलकियों ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया है। पहले गाने ‘तू मिल जाए’ में शाहरुख का रोमांटिक अंदाज और दमदार एक्शन देखने को मिला था। वहीं, अब मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'डैडी कूल' रिलीज कर दिया है।

डैडी कूल गाने की सबसे खास बात यह है कि इसमें शाहरुख खाने साथ करीना कपूर खान भी नजर आ रही हैं। करीब 15 साल बाद दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी एक बार फिर साथ दिखाई दी है। 'डैडी कूल' में शाहरुख खान और करीना कपूर खान अपने शानदार डांस मूव्स से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। गाने में दोनों का रेट्रो लुक और जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

डैडी कूल में शाहरुख-करीना का शानदार अंदाज

शाहरुख खान अपने पुराने बॉलीवुड स्टाइल और खास अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि करीना कपूर खान अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अवतार से गाने की रौनक बढ़ा रही हैं। दोनों को एक साथ डांस करते देखना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। यह गाना दुनियाभर में मशहूर बोनी एम के ग्लोबल हिट ‘डैडी कूल’ का नया वर्जन है। इसके ओरिजिनल गाने को फ्रैंक फारियन और जॉर्ज रेयम ने लिखा था।

Shah Rukh Khan Film King Daddy Cool Song
आयुष्मान खुराना की 'ये प्रेम मोल लिया' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, पहले दिन इन फिल्मों को दी मात

अरिजीत सिंह-शिल्पा राव ने गाने को दी अपनी आवाज

वहीं, ‘किंग वर्जन’ को सचिन-जिगर ने नए म्यूजिक और जोशीली बीट्स के साथ तैयार किया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक अरिजीत सिंह और शिल्पा राव ने इसे अपनी आवाज दी है। कुमार ने इसके हिंदी बोल लिखे हैं, जबकि वैभवी मर्चेंट ने गाने की कोरियोग्राफी की है। रेट्रो म्यूजिक और मॉडर्न बॉलीवुड स्टाइल का यह मेल गाने को खास बनाता है।

हाउस ऑफ इंस्टाग्राम 2026 में हुआ गाने का अनावरण

'डैडी कूल' को मेटा के खास कार्यक्रम ‘हाउस ऑफ इंस्टाग्राम 2026’ में लॉन्च किया गया। इस इवेंट में देश के 700 से अधिक लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर्स शामिल हुए। गाने के लॉन्च के साथ ही कार्यक्रम में फिल्म और शाहरुख-करीना की जोड़ी का जश्न देखने को मिला। अब यह गाना ज़ी म्यूजिक कंपनी और टी-सीरीज के यूट्यूब चैनलों पर उपलब्ध है।

क्रिसमस पर रिलीज होगी शाहरुख की किंग

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘किंग’ को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी बज बना हुआ है। फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने किया है। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म से लगातार सामने आ रहे नए गाने और झलकियां दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहे हैं। अब देखना होगा कि शाहरुख खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।