गांधी टॉक्स टीजर रिलीज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Gandhi Talks Teaser: न एक शब्द, न कोई संवाद...फिर भी 1:35 मिनट में रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी ने जीता दिल

Vijay Sethupathi Film: विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी की फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ का साइलेंट टीजर रिलीज हो गया है, जो बिना डायलॉग गहरी भावनाएं बयां कर रहा है।

स्नेहा मौर्या

Gandhi Talks Teaser Out: विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी स्टारर फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। किशोर पांडुरंग बेलेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर किसी आम सिनेमाई अनुभव जैसा नहीं है। यह न तो संवादों पर निर्भर करता है और न ही शोर-शराबे पर, बल्कि खामोशी, भावनाओं और विज़ुअल्स के ज़रिए अपनी बात कहता है।

टीज़र को एक साइलेंट एक्सपीरियंस के रूप में पेश किया गया है, जहां हर फ्रेम अपने आप में कहानी कहता नजर आता है। गहरे और प्रभावशाली विज़ुअल्स के साथ यह टीज़र टकराव, बेचैनी और बदलाव की ओर इशारा करता है, जिससे दर्शकों के मन में सवाल उठता है आखिर गांधी क्या कहना चाहते हैं?

ए.आर. रहमान का म्यूजिक बना भावनाओं की आवाज

फिल्म के टीज़र को और ज्यादा असरदार बनाता है ए.आर. रहमान का बैकग्राउंड स्कोर। यहां म्यूजिक किसी सपोर्टिंग एलिमेंट की तरह नहीं, बल्कि कहानी की आत्मा की तरह महसूस होता है। हर ठहराव, हर तनाव और हर अनकहा विचार रहमान के संगीत के जरिए दर्शकों तक पहुंचता है, जो टीज़र को एक अलग स्तर पर ले जाता है।

शोर से दूर से खामोशी लोगों को आई पसंद

आज के दौर में जहां सिनेमा अक्सर तेज डायलॉग्स और हाई-वॉल्यूम ड्रामे से भरा होता है, वहीं ‘गांधी टॉक्स’ का टीज़र एक खामोश लेकिन गहरी क्रांति जैसा लगता है। बिना एक भी शब्द बोले यह दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है। फिल्म डायलॉग हटाकर यह सवाल खड़ा करती है कि क्या हम सच में देख और महसूस कर पा रहे हैं, या सिर्फ सुनने तक सीमित रह गए हैं?

क्या है फिल्म की कहानी

‘गांधी टॉक्स’ की कहानी महादेव नाम के एक बेरोजगार ग्रेजुएट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार विजय सेतुपति निभा रहे हैं। नौकरी की तलाश में महादेव ऐसे रास्तों पर पहुंच जाता है, जहां उसे अपने नैतिक मूल्यों से समझौता करना पड़ता है। टीज़र में भारतीय करेंसी और महात्मा गांधी की तस्वीरों का बार-बार इस्तेमाल, गांधीवादी आदर्शों और आज के दौर के लालच के बीच टकराव को दर्शाता है।

इस दिन होगी रिलीज

जी स्टूडियोज, क्योरीअस डिजिटल, पिंकमून मेटा स्टूडियोज और मूवी मिल एंटरटेनमेंट के सहयोग से बनी यह फिल्म दर्शकों को एक लीक से हटकर सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है। ‘गांधी टॉक्स’ 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और खामोशी के जरिए सिनेमा की भाषा को नए सिरे से परिभाषित करती नजर आएगी।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट

गुवाहाटी फायरिंग पर उठ रहे सवाल! कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा पर साधा निशाना

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही