विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (फोटो-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

विजय देवरकोंडा ने दुल्हन रश्मिका मंदाना को गोद में उठाया, संगीत नाइट की तस्वीरों ने जीता दिल

Vijay Rashmika Sangeet Night: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने उदयपुर में हुई अपनी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें शेयर कीं। रॉयल लुक में नजर आए कपल ने ग्रैंड एंट्री और रोमांटिक डांस से सबका दिल जीता।

सोनाली झा

Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Sangeet Ceremony: साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने उदयपुर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई। शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखने के बाद अब दोनों ने अपनी संगीत सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें शेयर कर फैंस को खास तोहफा दिया है। तस्वीरों में प्यार, मस्ती और जश्न की झलक साफ दिखाई दे रही है।

संगीत सेरेमनी की तस्वीरों में विजय और रश्मिका की ग्रैंड एंट्री सबसे ज्यादा चर्चा में है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाथों में हाथ डाले पूरे जोश के साथ समारोह में पहुंचे। विजय के चेहरे की मुस्कान और रश्मिका की शरमाती अदा ने माहौल को और भी खास बना दिया। मेहमानों ने भी कपल का तालियों और चीयर के साथ स्वागत किया।

रॉयल लुक में दिखे दूल्हा-दुल्हन

रश्मिका ने हैवी एम्बेलिश्ड लहंगा पहना था, जिस पर सीक्विन और स्टोन वर्क की खूबसूरत कारीगरी नजर आई। गले में स्टेटमेंट नेकपीस, कानों में मैचिंग ईयररिंग्स और स्लीक बन हेयरस्टाइल में वह किसी रॉयल प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं। वहीं विजय ने भारी कढ़ाई वाला इंडो-वेस्टर्न आउटफिट कैरी किया, जिसमें उनका लुक शाही अंदाज में नजर आया।

डांस और मस्ती से भरी रही रात

संगीत नाइट में कई शानदार डांस परफॉर्मेंस हुईं। एक तस्वीर में कपल कार में बैठा मुस्कुराता नजर आ रहा है, जो इस जश्न की खुशी को बयां करता है। परिवार और दोस्तों की परफॉर्मेंस पर रश्मिका ने फ्लाइंग किस दी, जबकि विजय गर्व से मुस्कुराते दिखे। सबसे खास पल वह रहा जब विजय ने डांस के दौरान रश्मिका को गोद में उठाकर झूमते हुए परफॉर्म किया। इस रोमांटिक मोमेंट ने फैंस का दिल जीत लिया। तस्वीरों से साफ है कि यह रात उनके लिए बेहद यादगार रही।

विजय का इमोशनल मैसेज

इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ विजय देवरकोंडा ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा। उन्होंने बताया कि यह शाम हंसी, आंसुओं, डांस और सरप्राइज से भरी रही। उन्होंने लिखा कि पैरों में दर्द होने तक नाचते रहे और अपनों के प्यार से भावुक हो गए। कुल मिलाकर, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की संगीत सेरेमनी प्यार, मस्ती और भावनाओं से भरा एक शानदार जश्न रही, जिसकी झलकियां अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

BRICS Summit 2026: भारत पहुंचे शी जिनपिंग; PM नरेंद्र मोदी की इथियोपिया-मलेशिया के साथ बैठक

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit: शी जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात