विजय देवरकोंडा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की राणाबाली की रिलीज डेट अनाउंस, दशहरे पर खुलेगा इतिहास का डार्क चैप्टर

Ranabaali New Poster: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की राणाबाली की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। राहुल सांक्रित्यायन के निर्देशन में बनी यह पीरियड ड्रामा फिल्म दुनियाभर में 16 अक्टूबर को रिलीज होगी।

सोनाली झा

Ranabaali Release Date: साउथ सिनेमा के पॉपुलर स्टार विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्म ‘राणाबाली’ लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म के फर्स्ट लुक, किरदारों की झलक और म्यूजिक को लेकर पहले ही फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है। अब मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। राहुल सांक्रित्यायन के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा बताई जा रही है।

मेकर्स ने 27 अगस्त को सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान किया। पोस्टर के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, ‘राणाबाली’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। यानी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म दशहरे के मौके पर दर्शकों के बीच पहुंचेगी। रिलीज डेट के ऐलान के साथ ही फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

नए पोस्टर में दिखा विजय का रॉ अवतार

रिलीज डेट अनाउंसमेंट के साथ मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है। इसमें विजय देवरकोंडा का बेहद इंटेंस और रॉ पीरियड लुक देखने को मिल रहा है। धुएं से भरे माहौल के बीच अभिनेता खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में एक भारी घुमावदार हथियार भी दिखाई दे रहा है, जिससे फिल्म की कहानी में एक्शन और रोमांच का अंदाजा लगाया जा सकता है। पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि हमारे इतिहास का सबसे डार्क चैप्टर इस अक्टूबर में खुलेगा। राणाबाली 16.10.26 को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज।

फिर साथ नजर आएगी विजय-रश्मिका की जोड़ी

‘राणाबाली’ में विजय देवरकोंडा के साथ रश्मिका मंदाना फीमेल लीड रोल में दिखाई देंगी। दोनों की जोड़ी इससे पहले भी पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है और अब एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। ऐसे में फैंस इस जोड़ी को दोबारा बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म का निर्देशन राहुल सांक्रित्यायन ने किया है। इसका निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स के वाई. रवि शंकर और नवीन येरनेनी ने टी-सीरीज के साथ मिलकर किया है। फिल्म में इंटरनेशनल अभिनेता अर्नोल्ड वॉस्लू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज

जबलपुर में 600 करोड़ के T-72 टैंक प्रोजेक्ट का भूमि पूजन; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बड़ी सौगात

हरियाणा विधानसभा में बवाल! भूपेंद्र हुड्डा की सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की, परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन

नेपाल जल आपदा, भारत ने भेजी 47.5 टन राहत सामग्री, विदेश मंत्री जयशंकर ने ली समीक्षा बैठक