दीपिका पादुकोण से लेकर जाह्नवी कपूर-रश्मिका मंदाना तक, राका में तीनों हसीनाओं के किरदार का हुआ खुलासा

Raaka Update: अल्लू अर्जुन की राका को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। दावा है कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट महिला, जाह्नवी कपूर ट्राइबल क्वीन और रश्मिका मंदाना गाइड-प्रोटेक्टर का किरदार निभा सकती हैं।
deepika padukone rashmika mandanna Janhvi Kapoor
दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Deepika Padukone Film Raaka Update: अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता बनी हुई है। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना जैसे बड़े नाम नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर मेकर्स ने अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका पादुकोण फिल्म में एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि उनका किरदार प्राचीन वैदिक युग में अपनी और अपने बच्चे की जान बचाने के लिए संघर्ष करता दिखाई देगा। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो फिल्म में दीपिका का किरदार काफी अहम और चुनौतीपूर्ण होने वाला है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस रिपोर्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

असल जिंदगी की प्रेग्नेंसी से जुड़ा है किरदार

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म की शूटिंग से जुड़े कुछ प्रोफेशनल कमिटमेंट पूरे कर सकती हैं। हालांकि, फिल्म के किरदार को उनकी वास्तविक जिंदगी की प्रेग्नेंसी से जोड़ा गया है या यह सिर्फ कहानी का हिस्सा है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है।

ट्राइबल क्वीन बनेंगी जाह्नवी कपूर

रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी कपूर फिल्म में एक ट्राइबल क्वीन की भूमिका निभा सकती हैं। उनका किरदार निडर और मजबूत महिला का बताया जा रहा है, जिसका संबंध फिल्म में दिखाई जाने वाली आदिवासी दुनिया से होगा। जाह्नवी का यह अवतार उनके पिछले किरदारों से काफी अलग नजर आ सकता है और फिल्म की कहानी में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण बताई जा रही है।

deepika padukone rashmika mandanna Janhvi Kapoor
राजकुमार हिरानी की इस फिल्म के फैन हैं एस. एस. राजामौली, बताया 21वीं सदी की अपनी ऑल टाइम फेवरेट

गाइड और प्रोटेक्टर बनेंगी रश्मिका

रश्मिका मंदाना भी फिल्म में एक खास भूमिका में नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक गाइड और प्रोटेक्टर का किरदार निभा सकती हैं। उनका किरदार दीपिका के किरदार से जुड़ा होगा और मुश्किल परिस्थितियों में उसकी मदद करता दिखाई देगा। ‘राका’ का निर्देशन एटली कर रहे हैं। फिल्म में चेम्बन विनोद जोस, योगी बाबू और फेमिना जॉर्ज भी अहम भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं। विजय सेतुपति के भी फिल्म का हिस्सा होने की चर्चा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com