विजय देवरकोंडा का दर्द छलका 
मनोरंजन

विजय देवरकोंडा का छलका दर्द, बोले- अब मां-पापा और अपनों के लिए वक्त निकालूंगा

Vijay Deverakonda Pain: विजय देवरकोंडा ने बताया कि वह अपनी जिंदगी से खुश नहीं हैं क्योंकि मां-पिता, गर्लफ्रेंड और दोस्तों को समय नहीं दे पा रहे। उन्होंने रिश्तों को प्राइऑरिटी देने का फैसला किया है।

सोनाली झा

Vijay Deverakonda Pain Spilled Out: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर विजय देवरकोंडा अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान अपने दिल की बात शेयर की और बताया कि वह अपनी जिंदगी से खुश नहीं हैं। वजह है अपनों को वक्त न दे पाना। विजय देवरकोंडा ने तमिल मैगजीन सिनेमा विकटन से बातचीत में बताया कि बीते कुछ वर्षों में वह अपने परिवार और करीबी लोगों से दूर हो गए हैं।

विजय देवरकोंडा ने कहा कि मैं पिछले 2-3 सालों से अपनी लाइफ को एंजॉय नहीं कर पा रहा हूं। मैंने अपनी मां, पापा, गर्लफ्रेंड और दोस्तों के साथ वक्त नहीं बिताया। मुझे अब अपनी जिंदगी पसंद नहीं आ रही। यह बयान सुनने के बाद उनके फैंस और मीडिया के बीच हलचल मच गई है। हालांकि विजय ने गर्लफ्रेंड के नाम का जिक्र नहीं किया, लेकिन फैंस और मीडिया का मानना है कि वह रश्मिका मंदाना की ही बात कर रहे थे, जिनके साथ उनके रिश्ते की खबरें लंबे समय से चर्चा में हैं।

रिश्तों को प्राइऑरिटी देने का किया वादा

विजय देवरकोंडा ने बातचीत में यह भी कहा कि अब उन्होंने अपनी प्राइऑरिटी बदल ली हैं और वह अपने परिवार व करीबी लोगों के लिए समय निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब मैं अपने पेरेंट्स और रिलेशनशिप के लिए समय निकालता हूं, और यह मेरे लिए बहुत जरूरी है। वहीं रश्मिका मंदाना भी इन दिनों अपने करियर को लेकर काफी व्यस्त हैं।

रश्मिका का करियर

रश्मिका मंदाना को हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया। फिलहाल वह आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘थामा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 2025 में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास ‘कॉकटेल 2’, ‘द गर्लफ्रेंड’, ‘रेनबो’ जैसी बड़ी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं। विजय देवरकोंडा अब अपनी अगली फिल्म ‘किंगडम’ में नजर आने वाले हैं, जो 31 जुलाई 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म में वे एक नए लुक और दमदार किरदार में दिखेंगे।

विजय देवरकोंडा का करियर

विजय देवरकोंडा एक लोकप्रिय भारतीय एक्टर और फिल्म निर्माता हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। उन्होंने 2011 में फिल्म नुविला से शुरुआत की, लेकिन 2017 में फिल्म अर्जुन रेड्डी से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इसके बाद, उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया और तेलुगु सिनेमा के एक प्रमुख एक्टर के रूप में खुद को स्थापित किया। विजय देवरकोंडा एक उद्यमी भी हैं, जिनके अपने कपड़ों का ब्रांड राउडी वियर है और वह एक प्रोडक्शन हाउस किंग ऑफ द हिल के मालिक भी हैं।

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की