विद्युत जामवाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

हॉलीवुड डेब्यू में धमाल मचाने को तैयार विद्युत जामवाल, ‘स्ट्रीट फाइटर’ में लुक देख हैरान रह गए फैंस

Vidyut Jammwal Hollywood Debut: विद्युत जामवाल की हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया। धालसिम के किरदार में उनका अनदेखा अवतार देखकर फैंस दंग रह गए।

स्नेहा मौर्या

Vidyut Jammwal Street Fighter Trailer: बॉलीवुड के एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने आखिरकार हॉलीवुड में अपना पहला कदम रख दिया है, और उनके डेब्यू प्रोजेक्ट ‘स्ट्रीट फाइटर’ के टीजर ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। इस फिल्म में उनका लुक इतना अलग और दमदार है कि पहली झलक में कई लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए। मशहूर मार्शल आर्टिस्ट विद्युत इस बार एक रहस्यमय योगी धालसिम के रूप में दिखाई दे रहे हैं, और उनका यह अवतार चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है।

टीज़र में विद्युत को बिना बालों के, गहन भावों के साथ और गंभीर अभिव्यक्ति लिए देखा जा सकता है। उनका क्लीन-शेव्ड हेड, माथे पर लाल धारियां, चौड़ी आंखों में काजल और तनी हुई भौंहें उनके किरदार को बेहद प्रभावशाली बना रही हैं। ट्राइबल-स्टाइल के आभूषण, धातु के भारी एक्सेसरीज और मस्कुलर बॉडी के साथ उनका कॉम्बिनेशन धालसिम के रहस्यमय व्यक्तित्व को और उभारता है।

‘स्ट्रीट फाइटर’ से विद्युत जामवाल का फर्स्ट-लुक आउट

मेकर्स द्वारा जारी फर्स्ट-लुक पोस्टर में भी विद्युत एक दमदार मार्शल आर्ट पोज में दिखाई देते हैं। यह साफ है कि इस किरदार के लिए उन्होंने काफी फिजिकल और लुक बेस्ड ट्रांसफॉर्मेशन किया है। टीजर में विद्युत के शक्तिशाली मूव्स और फुर्ती ने फैंस को देखते ही दीवाना बना दिया। ‘स्ट्रीट फाइटर’ मशहूर वीडियो गेम फ्रैंचाइज़ी पर आधारित है, जिसमें धालसिम एक आध्यात्मिक योगी होता है, जो आग को नियंत्रित कर सकता है। टीजर में उनके इसी रूप की झलक दिखाई गई है, जिसमें वे एक्शन की नई परिभाषा गढ़ते नज़र आ रहे हैं।

फैंस सोशल मीडिया पर कर रहे हैं तारीफ

फैंस सोशल मीडिया पर लगातार इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि “आप इस रोल के लिए परफेक्ट हैं”, तो किसी ने कहा कि “धालसिम को जीवित होते देखना शानदार है”। एक फैन ने तो मजाक में लिखा कि “बस आपके बाल मिस कर रहे हैं, लेकिन लुक सुपर हिट है!”। कई कमेंट्स में लोग उनके हॉलीवुड डेब्यू पर गर्व व्यक्त कर रहे हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद मजबूत है। इसमें नोआ सेंटीनो, कैलिना लियांग, जेसन मोमोआ (ब्लैंका), रोमन रेंस (अकुमा), कोडी रोड्स (गुइल), डेविड डस्टमलचियन (एम. बाइसन) सहित कई इंटरनेशनल स्टार्स शामिल हैं। खास बात ये है कि विद्युत जामवाल के प्रशंसकों के लिए ‘स्ट्रीट फाइटर’ एक बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन और हॉलीवुड लेवल का एक्शन उन्हें ग्लोबल स्टारडम की ओर एक महत्वपूर्ण कदम दिला सकता है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन