विद्युत जामवाल का आज है 42वां जन्मदिन, मार्शल आर्ट में भी हासिल कर ली है महारत

Happy Birthday Vidyut Jammwal
Photo - Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर (Famous) एक्टर (Actor) विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 10 दिसंबर 1980 को जम्मू में एक आर्मी फैमिली में हुआ था। विद्युत जामवाल एक एक्टर के साथ-साथ मार्शल आर्ट के कलाकार और फिल्म निर्माता भी हैं। वो एक शाकाहारी है। अभिनेता एक रॉक पर्वतारोही भी हैं। अभिनेता महज तीन साल की उम्र में ही केरल के पलक्कड़ आश्रम में कलारिपयट्टू सीखना शुरू कर दिया था।

जिसका संचालन खुद उनकी मां करती थी। एक्टर विद्युत जामवाल 25 से अधिक देशों में अपने एक्शन शो का लाइव प्रदर्शन दिखा चुके हैं। 1 सितंबर 2021 को विद्युत जामवाल ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ अपनी सगाई का ऐलान किया था। विद्युत जामवाल फिल्म ‘कमांडो’ से फैंस में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म ‘शक्ति’ से की थी। जिसके बाद वो बॉलीवुड फिल्म ‘फोर्स’, ‘अंजान’, ‘थुप्पक्की’, ‘बिल्ला 2’, ‘बादशाहो’, ‘कमांडो 2’, ‘जंगली’, ‘यारा’, ‘कमांडो 3’, ‘सनक’ और ‘खुदा हाफिज’ जैसी फिल्मों में नजर आए।

एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड के अलावा कई अन्य पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। एक्टर जल्द ही फिल्म ‘क्रैक’ में नजर आने वाले हैं। वो अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। जहां उनके मार्शल आर्ट की कला देखने को मिलती है। फैंस उनके इस कला के दीवाने हैं। विद्युत जामवाल के इंस्टाग्राम पर सात मिलियन फैन फॉलोर्स हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com