विद्या बालन (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

बालों में नया रंग, अदाओं में नई चमक, विद्या बालन का नया ग्लैम लुक वायरल

विद्या बालन एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका नया ग्लैमरस अवतार है। उन्होंने डीपनेक पिंक गाउन, शॉर्ट हेयरकट और ब्राउन हेयर शेड के साथ सभी को चौंका दिया।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में शुमार विद्या बालन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि, इस बार वजह विद्या बालन की कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पॉपुलर मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है, जिसमें उनका लुक लोगों को दीवाना बना रहा है। विद्या हमेशा से ही अपने साड़ी लुक और ग्रेसफुल अंदाज के लिए जानी जाती रही हैं।

विद्या बालन ने इस बार जो अवतार लिया है, वो एकदम नया और हटके है। पिंक शेड के डीपनेक गाउन में विद्या ने जो पोज दिए हैं, वो इंटरनेट पर तहलका मचा रहे हैं। लेकिन सिर्फ कपड़े ही नहीं, उनका हेयरकट और हेयर कलर भी पूरी तरह से फ्रेश है। छोटे बाल, उस पर ब्राउन शेड, उन्होंने खुद को एक नए अंदाज में ढाल लिया है, और फैंस बस देखते रह गए।

विद्या ने इंस्टाग्राम पर अपने फोटोशूट की एक झलक शेयर की है, और कुछ ही घंटों में वो पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। किसी ने कहा कि ब्यूटीफुल इन एंड आउट, तो कोई बोला कि विद्या अब पहले से कहीं ज्यादा यंग लग रही हैं। वहीं एक कमेंट ने दिल ही छू लिया कि ऐसा लग रहा है जैसे हम फिर से 2005 में आ गए हैं।

एक खास बात ये भी है कि इस लुक में विद्या सिर्फ ग्लैमरस नहीं दिख रहीं, बल्कि बेहद कन्फिडेंट और कम्फर्टेबल भी नजर आ रही हैं। चेहरे की मुस्कान, आंखों की चमक और जिस अंदाज से वो कैमरे को देख रही हैं कि सब कुछ यही कहता है कि वो खुद से बेहद प्यार करती हैं, और यही तो असली खूबसूरती है। अगर बात करें उनके वर्कफ्रंट की, तो विद्या बालन आखिरी बार साल 2024 में आई फिल्म ‘दो और दो प्यार’ में नजर आई थीं।

दो और दो प्यार में विद्या ने दिल जीत लिया था, और अब इस फोटोशूट से एक बार फिर उन्होंने दिखा दिया कि टैलेंट के साथ ग्लैमर भी उनमें भरपूर है। टेलीविजन से शुरू हुआ सफर आज एक ऐसी जगह पहुंच चुका है, जहां विद्या सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं रहीं, वो एक आइकन बन चुकी हैं, जो हर उम्र की महिलाओं को इंस्पायर करती हैं कि आप जैसे हैं, वैसे ही खास हैं। और कभी-कभी, खुद को नए तरीके से देखना और महसूस करना भी जरूरी होता है कि ठीक वैसे जैसे विद्या ने इस फोटोशूट में किया है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप