कैटरीना कैफ, विक्की कौशल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कैटरीना कैफ के बर्थडे पर विक्की कौशल ने लुटाया प्यार, शेयर की रोमांटिक फोटोज

कैटरीना कैफ 16 जुलाई को अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति विक्की कौशल ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस पर प्यार लुटाते हुए कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं।

स्नेहा मौर्या

Katrina Kaif Birthday: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार कैटरीना कैफ अक्सर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं और फैंस को अपने ग्लैमरस लुक्स से दिवाना बनाती रहती हैं। वहीं आज यानी 16 जुलाई को एक्ट्रेस अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर फैंस और सेलेब्स उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

लेकिन सबसे खास विश उनके पति और एक्टर विक्की कौशल की तरफ से आया है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ प्यारी और रोमांटिक अनदेखी तस्वीरें शेयर कर कैटरीना को जन्मदिन की बधाई दी।

कैटरीना कैफ के बर्थडे पर विक्की कौशल ने यूं किया विश

दरअसल, विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर जो फोटोज शेयर कीं, उनमें कपल की जबरदस्त बॉन्डिंग और प्यार साफ नजर आ रहा है। कुछ तस्वीरों में कैटरीना चुलबुली अंदाज़ में मस्ती करती दिख रही हैं, तो कुछ में दोनों साथ में बेहद क्यूट लग रहे हैं। इन फोटोज के साथ विक्की ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे गर्ल। आई लव यू।"

इस पोस्ट पर तुरंत ही फैंस और इंडस्ट्री फ्रेंड्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक्टर आयुष्मान खुराना ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि "हैप्पी हैप्पी।" वहीं एक फैन ने कहा कि "कैटरीना जैसी कोई नहीं!"

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट शेयर करते रहते हैं। चाहे वो दिवाली हो या न्यू ईयर, दोनों हर खास मौके पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को सेलिब्रेट करते हैं।

आपको बता दें, कैटरीना और विक्की ने दिसंबर 2021 में राजस्थान के एक रॉयल फोर्ट में शादी की थी। शादी की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। इसके बाद से यह कपल अक्सर वेकेशन ट्रिप्स, त्योहारों और फैमिली टाइम को लेकर खबरों में रहता है।

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

कैटरीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे आने वाले समय में कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। वहीं विक्की भी अपनी आगामी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। फिलहाल इस प्यारे कपल की तस्वीरों ने फैंस को दिवाना बना दिया है और हर कोई कैटरीना को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए इस कपल की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहा है।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन