'वीर जारा' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी री-रिलीज 
मनोरंजन

'वीर जारा' अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी री-रिलीज, पहली बार सऊदी अरब, ओमान और कतर में होगी स्क्रीनिंग

यशराज फिल्म्स की वैश्विक ब्लॉकबस्टर वीर जारा, जिसे दिग्गज फिल्मकार यश चोपड़ा ने निर्देशित किया है। वीर जारा की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर 7 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 600 स्क्रीन्स पर फिर से रिलीज की जा रही है।

सोनाली झा

मुंबई: यशराज फिल्म्स की वैश्विक ब्लॉकबस्टर वीर जारा, जिसे दिग्गज फिल्मकार यश चोपड़ा ने निर्देशित किया है। वीर जारा की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर 7 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 600 स्क्रीन्स पर फिर से रिलीज की जा रही है। इस खास मौके पर यह फिल्म पहली बार सऊदी अरब, ओमान और कतर में भी प्रदर्शित होगी।

शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी अभिनीत वीर जारा भारतीय सिनेमा की सबसे आइकॉनिक फिल्मों में से एक है। अपनी रिलीज के समय यह फिल्म भारत में, विदेशों में, और दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। फिल्म के इस री-रिलीज में अमेरिका, कनाडा, यूएई, सऊदी अरब, ओमान, कतर, बहरीन, कुवैत, यूके, आयरलैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, सिंगापुर, मलेशिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे कई बड़े बाजारों में फिर से रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के इस संस्करण में पहली बार ‘ये हम आ गए हैं कहां’ गाना भी जोड़ा गया है, जो पहले डिलीट कर दिया गया था। यह पहली बार है कि यह गाना फिल्म का हिस्सा बनेगा। नेल्सन डिसूज़ा ने कहा कि वीर ज़ारा की दुनिया भर में एक बड़ी फैन फॉलोइंग है और इसकी 20वीं वर्षगांठ पर हम इसे फिर से रिलीज कर रहे हैं ताकि फैंस एक बार फिर से इस प्रेम कहानी का आनंद ले सकें।

फिल्म के 20वें साल में हमें महसूस हुआ कि दुनियाभर के फैंस इसे फिर से बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर बढ़ते उत्साह और दुनियाभर से आए फैन रिक्वेस्ट को देखते हुए, हमने यह कदम उठाने का फैसला किया है। यशराज फिल्म्स की ओर से यह हमारे फैंस को एक विशेष तोहफा है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन