वरुण धवन की बेटी के नाम का खुलासा 
मनोरंजन

वरुण धवन की बेटी का क्या है नाम, एक्टर ने केबीसी में किया खुलासा, अमिताभ बच्चन से भी मांगे टिप्स

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल के लिए इस साल की दिवाली काफी खास है। वरुण धवन और नताशा दलाल के घर में जून में नन्ही परी का आगमन हुआ था। इस साल कपल अपनी बेटी के साथ पहली दिवाली सेलिब्रेट करेंगे।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल के लिए इस साल की दिवाली काफी खास है। वरुण धवन और नताशा दलाल के घर में जून में नन्ही परी का आगमन हुआ था। इस साल कपल अपनी बेटी के साथ पहली दिवाली सेलिब्रेट करेंगे। इतना ही नहीं वरुण के फैंस उनकी बेटी की पहली लुक देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। फैंस को उम्मीद हैं कि इस दिवाली उन्हें वरुण धवन के बेटी का फेस रिवील होगा।

वरुण धवन से फैंस ये भी पूछ रहे हैं कि उनकी बेटी का नाम क्या रखा हैं। हाल ही में वरुण धवन केबीसी के मंच पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजकुमारी के नाम से पर्दा हटा दिया। वरुण धवन हाल ही में केबीसी के मंच पर देखा गया। वे अपनी बिटिया के बारे में बात करते दिखे और अनिताभ बच्चन से पैरेंटिंग टिप्स मांगे। वरुण धवन अपनी आगामी सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' के प्रचार के सिलसिले में पहुंचे।

'सिटाडेल: हनी बनी' के प्रचार के दौरान वरुण धवन ने बताया कि बेटी का नाम लारा रखा है। वरुण ने कहा कि हमने उसका नाम लारा रखा है। मैं अभी भी उससे कनेक्ट होना सीख रहा हूं। इस एपिसोड का प्रचारण 30 अक्टूबर रात हुआ। केबीसी पर अमिताभ बच्चन ने वरुण को उनके घर बिटिया के आगमन पर बधाई दी और कहा कि ये दिवाली उनके लिए बहुत खास होगी, क्योंकि देवी लक्ष्मी उनके घर आई हैं।

अमिताभ बच्चन ने पूछा कि क्या आपने उनके लिए कोई नाम सोचा है? इस पर वरुण ने बेटी का नाम बता दिया। एक्टर ने कहा कि अभी मैं उससे कनेक्ट होना सीख रहा हूं। जैसा कि आपने कहा कि जब कोई बच्चा घर आता है तो सब कुछ बदल जाता है। एक्टर ने बिग बी से पूछा कि पिता बनने पर उनकी भावनाएं कैसी थीं। इस सवाल पर अमिताभ बच्चन भावुक हो गए।

अमिताभ बच्चन ने कहा कि बहुत बढ़िया रहा। वरुण ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या आपको भरपूर नींद मिली या बच्चों ने आपको जगाए रखा। इस पर बिग बी ने कहा कि ओह, हम नींद तो ले लेते थे, मगर एक चिंता लगी रहती थी क्या सब कुछ ठीक है। उस समय एक नया गैजेट आया था, जिसे हम बिस्तर के पास रखते थे और अगर बच्चा थोड़ी सी भी आवाज करता तो यह हमें अलर्ट कर देता था। वह गैजेट बहुत काम आया।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप